Date: 22/11/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद कांग्रेस ने बनाई संविधान रक्षा मार्च की रणनीति, 26 नवंबर को रांची में जुटेंगे हजारों कांग्रेसजन, धनबाद से भारी भागीदारी की तैयारी
11/21/2026 5:24:11 PM IST
29
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद
: संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को रांची में होने वाले संविधान रक्षा मार्च को लेकर धनबाद कांग्रेस ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को बेकारबांध स्थित सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक और प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि धनबाद से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रांची पहुंचकर इस मार्च में शामिल होंगे। रांची के डोरंडा मैदान से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विशाल रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही पार्टी ने 15 दिसंबर तक जिले की प्रत्येक पंचायत में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ जन चौपाल आयोजित करने की भी रणनीति बनाई है। धनबाद के बेकारबांध स्थित सर्किट हाउस में आयोजित इस बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पंचायत स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी प्रखंड, पंचायत और मंडल अध्यक्षों को 15 दिसंबर तक हर पंचायत में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ जन चौपाल आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। प्रेस वार्ता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सोनाल शांति और शाहिद अली खान ने 26 नवंबर को होने वाले संविधान रक्षा मार्च की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर रांची के डोरंडा मैदान में राज्य स्तरीय विशाल कार्यक्रम आयोजित होगा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद विशाल रैली निकाली जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान की रक्षा की लड़ाई लड़ी जा रही है और इसी कड़ी में यह मार्च आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने धनबाद को पार्टी की मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि दिल्ली में आयोजित रैली में भी जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे। अब 26 नवंबर को रांची में होने वाले संविधान रक्षा मार्च में भी धनबाद से भारी संख्या में कांग्रेसजन पहुंचेंगे। बैठक में लोकसभा प्रभारी प्रदीप तुलसियान, जिला प्रभारी शकील अंसारी और प्रभारी राजेश सिन्हा सैनी सहित कई नेता मौजूद रहे। संविधान रक्षा मार्च के बाद कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान पंचायत स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा। जन चौपाल में वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक व्यक्तियों को जोड़कर अभियान को मजबूत करने की योजना है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी इन चौपालों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। फिलहाल कांग्रेस ने 26 नवंबर के मार्च को सफल बनाने के लिए संगठन को सक्रिय कर दिया है। अब देखना होगा कि धनबाद से कितनी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रांची पहुंचते हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क |
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सरयू राय के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ग्रहण किया रामार्चा पूजा का महाप्रसाद
#
कन्हाई चौहान के आरोपों को ललिता देवी और शंकर बेलदार ने किया खारिज
#
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार सुस्त ! योजना का शिलापट लगा, लेकिन सड़क निर्माण अब तक शुरू नहीं,
#
बीसीसीएल और एसटीजी आउटसोर्सिंग कंपनी की कार्यशैली के खिलाफ 23 नवंबर को जनता श्रमिक संघ का अनिश्चितकालीन धरना
#
नियोजन और वेतन कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने ठप कराया खेमका आउटसोर्सिंग का काम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अभिजीत सिंह हत्याकांड: तीन और आरोपियों की सड़क पर सार्वजनिक परेड, हथकड़ी लगाकर पुलिस ने भेजा जेल
#
अवैध विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार
#
आमस में मोबाइल दुकान में चोरी का खुलासा, औरंगाबाद से 11 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया गया
#
दुर्गापूजा मेला घूमने गया परिवार, पीछे से बंद घर में लाखों की चोरी
#
सबनपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल मैच का हुआ समापन, सबनपुर की टीम रही विजेता