Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इलाज के दौरान नौ महीने की बच्ची की मौत , बरगलाने की आरोप को लेकर डॉक्टर को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त
1/2/2025 5:10:23 PM IST
7586
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद में गुरुवार को डॉ.अशोक कुमार के क्लिनिक पर एक नौ महीने की बच्ची की मौत को लेकर परिजनों ने जमकर हंगामा की। इस संबंध में पता चला है कि शहर के जाफरगंज निवासी अरशद अंसारी अपनी नौ महीने की बच्ची अनुरा परवीन को डायरिया की इलाज के लिए यहां भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि बच्ची को डायरिया हो गया था। हम लोग दो दिनों से यहां इलाज करा रहे थे। लेकिन चिकित्सक हमेशा यह कहते रहे कि यह ठीक हो जाएगी। यदि उनसे संभव नहीं था तो उन्हें जवाब दे देना चाहिए था। . उन्होंने जवाब नहीं दी जिसके कारण हम लोग दूसरी जगह ले जाकर इलाज नहीं करा पाए और ऐसे में बच्ची की मौत हो गई। डॉ अशोक कुमार सदर अस्पताल में पहले कार्यरत थे। अस्पताल मोड़ के समीप उनका क्लीनिक लंबे समय से संचालित है। बच्ची की मौत के बाद क्लीनिक के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। बड़ी संख्या में जाफरगंज के लोग क्लीनिक पहुंच गए। उन लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने डेढ़ से दो घंटे तक डॉ.अशोक कुमार को बंधक बनाकर रखा था। फलतः आसपास के दुकानदारों ने ही पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस पहुंची और मामले को शांत करके डॉ.अशोक को बंधन मुक्त कराया। संबंधित मामले की जांच पुलिस कर रही है।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार