Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती के अवसर पर जैन महाविद्यालय में बालिकाओं के लिए एथलीट मीट कार्यक्रम का आयोजन
1/12/2025 5:37:09 PM IST
7484
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती एवं विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में जैन महाविद्यालय के प्रांगण में बालिकाओं के लिए एथलीट मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 1000 मी, 400 मी एवं 100 मी की दौड़ को शामिल किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान जैन महाविद्यालय का खेल प्रांगण भारत माता की जय घोष एवं स्वामी विवेकानंद जी अमर रहे के नारों से गूंजता रहा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यार्थी परिषद के अखिल भारतीय एसएफडी प्रमुख राहुल गौड़ उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास एवं उनको अपने प्रतिभा को निखारने के लिए मंच देने का काम करते आ रही है, इसी कड़ी में आरा नगर इकाई द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दक्षिण बिहार प्रांत के शोध कार्य प्रमुख चंदन तिवारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विवेकानंद जी के शिकागो सम्मेलन में सहभागिता का जिक्र किया। विषय प्रवेश नगर मंत्री सूर्यमणि तिवारी ने रखा। मंच संचालन समीर सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज अध्यक्ष शौर्य पाठक ने किया।
मौके पर विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी, जिला संयोजक अनूप सिंह, एसएफडी सह संयोजक राजन कुमार, रितिका राज, आदित्य कुमार सिंह, निखिल राज, रितेश चौधरी, आदर्श कुमार सिंह, राहुल कुमार, विक्रांत ओझा, हैप्पी किशोर, नीतीश कुमार सिंह, रोहित नरेश, निखिल सिंह, किशन कुमार, नीतीश कुमार, निशांत कुमार, आस्था कुमारी, खुशी कुमारी, कल्पना कुमारी, राज तिवारी आदि उपस्थित रहें।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..
#
IPL 2026 : सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....