Date: 16/03/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई  मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे  घायल
 

3/16/2026 12:13:36 PM IST

24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के झरिया इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है, रांची और धनबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात प्रिंस खान गिरोह से जुड़े तीन अपराधी घायल हो गए.जानकारी के अनुसार झरिया के भागाबांध ओपी और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी छिपे हुए हैं, इस सूचना के आधार पर रांची और धनबाद पुलिस की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और घेराबंदी की. पुलिस टीम को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो अपराधियों के पैर में गोली लग गई, जबकि तीसरा आरोपी भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया. घायलों की पहचान पलामू निवासी अमन सिंह उर्फ कुबेर, धनबाद निवासी विक्की डोम और अफजल उर्फ अमन के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि ये सभी हाल ही में रांची के एक होटल में हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल थे. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं घटनास्थल से हथियार, कई मोबाइल फोन और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है, बरामद सामान की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.
 
कोयलांचल लाइव डेस्क