Date: 06/05/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भोजपुर जिला क्रिकेट के सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन ग्रीन एवं जूनियर डिवीजन में रही जोरदार प्रदर्शन
1/17/2025 4:00:21 PM IST
7496
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
भोजपुर जिला क्रिकेट के सीनियर डिवीजन में स्टूडेंट इलेवन ग्रीन एवं जूनियर डिवीजन में राइजिंग स्टार विजयी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेली जाने वाली जिला क्रिकेट लीग के सीनियर डिवीजन में आज स्टूडेंट 11 क्रिकेट क्लब ग्रीन बनाम सी ए बी ग्रीन के बीच मैच प्राप्त 10 बजे महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर शुरू हुआ ।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते स्टूडेंट 11 ग्रीन की टीम ने 30 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए ।स्टूडेंट ग्रीन की तरफ से वीरू ने सर्वाधिक 53 रन ,विनीत ने 38 रन ,रवि ने 24 रन एवं शिवम सिंह ने 30 रन बनाए। सी ए बी ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निशांत ने सर्वाधिक चार विकेट ,शशांक में तीन विकेट, विशाल ने दो विकेट और रवि ने एक विकेट लिया। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सी ए बी ग्रीन की पूरी टीम 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन ही बना सकी। सीएबी की तरफ से विशाल ने 14 रन, शशांक ने 11 रन, अतुल ने नाबाद 27 रन और सुमित ने बात 27 रन बनाए। अतिरिक्त रनों की संख्या 27 रही। स्टूडेंट ग्रीन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सनी, विनीत और शिवम ने दो-दो विकेट लिया। सूरज को एक विकेट मिला। इस प्रकार स्टूडेंट ग्रीन ने यह मैच 55 रनों से जीत लिया ।इस मैच के मैन ऑफ द मैच विनीत रहे। जिन्हें शाहाबाद पारामेडिकल कॉलेज की तरफ से जिला पैनल के अंपायरों द्वारा सम्मानित किया गया । वहीं जूनियर डिवीजन में आज वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में न्यू कर्मन टोला क्रिकेट क्लब बनाम राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच प्रातः 10 बजे शुरू हुआ । टॉस जीतकर राइजिंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। राइजिंग स्टार की तरफ से पीयूष ने सर्वाधिक 75 रन, राजीव ने 22 रन ,अमित ने 13 रन और आकाश ने नाबाद 22 रनों का योगदान किया। न्यू कर्मन टोला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनामिका सिंह एवं जिया सोनी ने तीन-तीन विकेट अर्श गुंजा, आलोक राज ,अक्षत राज ने एक-एक विकेट लिया ।214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू कर्मन टोला की पूरी टीम 27 ओवर में 99 रन बनाकर आउट हो गई। न्यू कर्मन टोला की तरफ से विक्की ने सर्वाधिक 28 रन, गगन गंजे ने 12 रन, जिया ने 11 रन बनाए ।इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंकों में नहीं प्रवेश कर सका ।राइजिंग स्टार की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रियांशु, आकाश एवं अमित ने दो-दो विकेट लिए ।आतिश एवं गोविंद को एक-एक विकेट मिला। इस प्रकार राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब ने यह मैच 115 रनों से जीत लिया ।आज के मैच के निर्णायक सीनियर डिवीजन में नवीन एवं श्रीधर थे, स्कोरिंग ओम प्रकाश ने की। वहीं जूनियर डिवीजन में सचिन एवं रोशन थे, स्कोरिंग अमृतेश ने की । मैच के दौरान जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी विभिन्न क्लबो के खिलाड़ी, सीनियर खिलाड़ी एवं पूर्व मुखिया संजय सिंह, सीनियर पत्रकार आशुतोष पांडेय, लिख संयोजक आकाश कुमार, कुमार विजय ,वरुण राज, सागर तिवारी उपस्थित थे ।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिहार के पहलवान निखिल कुमार को मोमेंटों देकर किया गया सम्मानित,निखिल कुमार को बधाई देने पहुँच रहे लोग
#
GT vs RCB: रजत पाटीदार के विवादित कैच पर जेसन होल्डर ने दिया हैरान करने वाला बयान, कहा, 'मैं खुश हूं..
#
IPL 2026 : सनराइजर्स ने मुंबई को 'आईसीयू' में पहुंचाया, प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 के लिए 3 टीमों में घमासान
#
PBKS vs RR: ‘ये उनकी चिंता है, हमारी नहीं… पंजाब को हराने के बाद कप्तान Riyan parag ने आलोचकों को दिया ऐसे जवाब
#
केन्या के एथलीट Sebastian Sawe ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 2 घंटे के अंदर पूरा किया मैरानथन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
प्रिंस खान के शूटर और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ ,पुलिस इनकाउंटर में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल
#
ब्राउन शुगर बेचने वाले पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
मुंगेर मे सब्जी मंडी के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम ने भेजा 7 सदस्यीय अभियंताओं की टीम, टीम को देख भड़के राजा बाजार के दुकानदार किया विरोध,कहा मामला न्यायालय मे फिर भी .....