Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर का पूराना कांग्रेस कार्यालय का जीर्णोद्धार के उपरांत उद्घाटन

1/18/2025 4:08:24 PM IST

7374
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर बिष्टुपुर स्थित 102 वर्ष पूराना  कांग्रेस कार्यालय का जीर्णोद्धार  के उपरांत शनिवार को उसका उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कार्यालय में स्थित तिलक पुस्तकालय का उद्घाटन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की। इसकी शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना तथा फीता काट कर की गई। मौक़े पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे सहित कई कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्त्ता भी मौजूद रहें। इस मौक़े पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबसे पहके चाईबासा मे कांग्रेस कार्यालय हुआ करता था।  उसके बाद जमशेदपुर के बिष्टुपुर मे कार्यालय बना।  वंही काफी पूराना व जर्जर हो चूका था, ज़ब पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता मंत्री बने तो इसका जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया। इस जीर्णोद्धार से यहां भव्य कार्यालय बन कर तैयार है। इससे पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा है तथा कांग्रेसियों में ख़ुशी की लहर है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट