Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पुण्यतिथि पर कदावर कांग्रेसी मजदूर नेता स्व बिंदेश्वरी दुबे को धनबाद के कांग्रेसियों ने किया याद 

1/20/2025 1:34:22 PM IST

7373
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : अविभाजित बिहार के कदावर कांग्रेसी नेता थें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व बिंदेश्वरी दुबे। चूंकि झारखंड के गिरिडीह  संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीतकर उन्होंने केंद्र में मंत्री बनने का सौभाग्य पाया था। हालांकि उक्त संसदीय सीट से कांग्रेस पांच बार जीत दर्ज की थी। वर्ष 1952 में नागेश्वर प्रसाद सिन्हा, 1967 में डॉ इम्तियाज अहमद, 1971 में चपलेंदू भट्टाचार्य, 1980 में बिंदेश्वरी दुबे एवं 1984 में कांग्रेस के डॉ सरफराज अहमद ने जीत दर्ज की थी।वर्ष 1980 में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस व इंटक के दिग्गज नेता बिंदेश्वरी दुबे ने जनता पार्टी के प्रत्याशी रामदास सिंह को पराजित किया था। लोकसभा चुनाव लड़ने से पूर्व स्व दुबे 1952, 1962,1967, 1972, 1979 में बेरमो से बतौर कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीतकर विधायक बनते रहे। लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद वर्ष 1988 में बिंदेश्वरी दुबे को कांग्रेस ने उन्हें 1988 में बिंदेश्वरी दुबे को राज्यसभा का सदस्य बनाया। उस वक्त देश के तात्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के मंत्रिमंडल में उन्हें केंद्रीय श्रम व कानून मंत्री बनाया गया था। वह 1972 से 1977 तक एकीकृत बिहार सरकार में शिक्षा, विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी, परिवहन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भी बनाये गये थे। बिंदेश्वरी दुबे के अलावा कांग्रेस के डॉ सरफराज अहमद वर्ष 1984 में गिरिडीह लोस सीट से झामुमो प्रत्याशी बिनोद बिहारी महतो को पराजित कर पहली बार सांसद बने थे। हालांकि इसके बाद वर्ष 1989 एवं 1991 के लोस चुनाव में सरफराज अहमद पराजित हो गये. सरफराज अहमद को एआइसीसी का महासचिव बनाया गया था। साथ ही वे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर भी रहे। मजदूर नेता के रूप में बिंदेश्वरी दुबे की पहचान बिहार व् झारखंड हीं राष्ट्रीय स्तर पर भी बनी हुई। चूंकी देश की कोयला राजधानी  धनबाद की पहचान मजदूरों से हीं है। यही वजह है कि स्व दुबे धनबाद के लिए नाम के मोहताज नहीं। ऐसे में धनबाद के कांग्रेस प्रेमियों के दिल में वे सदा थें , हैं और आगे भी रहेंगे। उनके पुण्यतिथि पर धनबाद के कांग्रेसियों ने एक समारोह आयोजित उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस समारोह का नेतृत्व इंटक नेत्री  अनुपमा सिंह ने की शाम 4  बजे आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल थें। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क