Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पंचायती में गये अनंत सिंह पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में भारी तनाव 

1/23/2025 11:43:09 AM IST

7375
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

पटना: मोकमा के पंचमहला थाना क्षेत्र स्थित नौरंगा गाव में पूर्व विधायक अनंत सिंह व उनके समर्थकों पर विरोधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जबाब में अनंत सिंह  के समर्थकों ने भी फायरिंग की. इस दौरान 60-70 ऱाउंड गोलियां चली. घटना उस वक्त हुई जब अनंत सिंह नौरंगा गांव पंचायती सुलझाने गये थे. इसी दौरान विरोधी गुट के ईंट भट्टा संचालक से विवाद के बाद फायरिंग हुई. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गुंज उठा। इसमें कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पूर्व विधायक अनंत सिंह पर हुए हमले से मोकामा का नौरंगा गांव दहल गया।  जहां अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। उसी दौरान विरोधियों ने उनपर हमला कर दिया। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। करीब 60 से 70 राउंड फायरिंग हुई बताया जा रहा है। इसमें कुछ लोग घायल होने की खबर है। अनंत सिंह के दो समर्थकों को गोली लगी है, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। हमले का आरोप ईंट भट्ठा संचालक सोनू-मोनू पर लगा है। इस घटना के बाद नौरंगा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। बताया जा रहा है कि एक पंचायती मामले में अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू-मोनू के घर गए थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर गोलीबारी शुरू हो गई। सोनू-मोनू के पिता ने पंचमहला थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि अनंत सिंह अचानक अपने समर्थकों के साथ उनके घर पर आए और गोलियां चलाने लगे। जानकारी के मुताबिक, सोनू-मोनू का विवाद उनके ईंट भट्ठे के मैनेजर मुकेश से चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के लिए अनंत सिंह वहां गए थे। वे अपने समर्थकों के साथ लगभग 10 गाड़ियों में सोनू-मोनू के घर पहुंचे थे। इसके बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ हाथीदह चले गए। फिर कुछ देर बाद वे वापस नौरंगा गांव लौटे और फिर से गोलीबारी शुरू हो गई। गांव वालों का कहना है कि फायरिंग में AK-47 का भी इस्तेमाल हुआ। हालांकि पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद नौरंगा गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, अनंत सिंह के दो समर्थकों को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक गोली लगने की पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरी सच्चाई सामने आने की उम्मीद है। यह घटना इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है। लोग दहशत में हैं। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

कोयलांचल लाइव डेस्क