Date: 03/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जलगांव ट्रैन दुर्घटना अपडेट : मृतकों की संख्या बढ़कर 13, परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा  

1/23/2025 11:28:09 AM IST

7591
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Maharashtra : यह भयावह घटना तब घटी जब आग लगने के डर से लोग 12533 लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस से जल्दबाज़ी में बगल की पटरियों पर कूद गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपटे में आ गए। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बुधवार को हुए ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है साथ ही 15 अन्य यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री गलत फायर अलार्म बजाने के बाद, जब किसी ने शाम करीब 4.45 बजे चेन खीचीं और ट्रेन रुक गई और लोग घबराकर कूद पड़े। दुर्भाग्य से वे बगल की पटरियों पर चल रही दूसरी ट्रेन की चपटे में आ गए। रेल मंत्रालय ने मारे गए लोगों के परिजनों को 1.5 -1.5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को 50,000 रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 5,000 रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क