Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
करोड़ों में बिकीं
BPSC की सीटें - PK
1/31/2025 11:45:36 AM IST
7575
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
: पटना में BPSC अभ्यर्थियों के हिरासत में लिए जाने पर PK का बयान, अरवल में बोले - एक हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला कर BPSC की सीटों को बेचा गया है। नीतीश की लाठी की चोट का जवाब वोट की चोट से लिया जाएगा। अरवल में किसान महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे प्रशांत किशोर ने पटना में BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि जब मैं अनशन पर बैठा था तब से कह रहा हूं कि BPSC की ज्यादातर सीटों को पहले ही बेच दिया है। इसमें एक हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला किया गया है। 30 लाख से डेढ़ करोड़ में सीटों को बेचा गया है। हम बच्चों के साथ लड़ाई लड़ रहे है ताकि परीक्षा रद्द हो जाए और कल इसपर न्यायालय में सुनवाई भी है। उनका परीक्षा रद्द भी हो जाए तो बच्चों के साथ न्याय नहीं होगा क्योंकि सीट पहले ही बेच दी गई हैं। अरवल में जन सुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर ने कहा कि हम बच्चों के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं ताकि परीक्षा रद्द हो जाए और कल इस पर न्यायालय में सुनवाई भी है, लेकिन परीक्षा रद्द भी हो जाए तो बच्चों के साथ न्याय नहीं होगा क्योंकि सीट पहले ही बेच दी गई है। यह पहली परीक्षा नहीं है, जिसका पेपर आउट हुआ हो, पिछले कुछ सालों में जो भी परीक्षा हुई उनमें ज्यादातर परीक्षा में पेपर लीक हुआ है। नीतीश सरकार ने पेपर लीक में शामिल एक भी व्यक्ति को गिरफ़्तार नहीं किया है। इसके बजाए उन्होंने बच्चों पर लाठियां बरसाई हैं। इसलिए अब नीतीश कुमार को वोट से चोट देनी होगी। लाठी की चोट 5 दिन में ठीक हो जाती है, लेकिन वोट की चोट 5 साल तक रहती है। बता दें कि जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में खड़े हैं। उन्होंने छात्रों के हक में लंबी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है। एक बार फिर जब शुक्रवार को पटना में पुलिस ने छात्रों को बीपीएससी घेराव के क्रम में रोका तो पीके ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विषैले जंतु के काटने से युवक की मौत, विषैले जंतु की पुष्टि पर बना संशय.......
#
बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर से टकराई, 15 बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर......
#
गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर....
#
गयाजी में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, 2 घंटे तक हाई वोल्टेज चलता रहा ड्रामा....
#
उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देशानुसार वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के साथ अभिसरण बैठक आयोजित....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार