Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड मुक्ति मोर्चा  की 53 वीं स्थापना दिवस 4 को धनबाद में 
 

2/2/2025 4:20:14 PM IST

7376
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : झारखंड मुक्ति मोर्चा  की 53 वीं स्थापना दिवस आगामी 4 फरवरी को धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में मनाया जाएगा। इसकी तैयारी झा मु मो की केंद्रीय कमेटी द्वारा पूरे जोरशोर से चल रही है।  चूंकि झा मु मो  झारखंड की सत्ताधारी का प्रमुख दल है। ऐसे में उक्त आयोजन  को लेकर पूरे शहर को  बड़े-बड़े बैनर पोस्टर से पूरी तरह से पाट दी गई है। इस वर्ष के स्थापना दिवस में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और गांडेय  विधायक कल्पना सोरेन साथ में कई मंत्री और पार्टी के कई वरिष्ठ सदस्य भी शामिल होंगे।यह कार्यक्रम आगामी 4 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि इस कार्यक्रम में प्रान्त के कोने कोने से झा मु मो कार्यकर्ता भाग लेंगे। 
 
 
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट