Date: 12/08/2025 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गोला में महिला की निर्मम हत्या, परिजनों ने थाना में किया जमकर हंगामा

2/4/2025 12:12:21 PM IST

7438
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola : गोला थाना क्षेत्र के परसाडीह कुसुमडीह स्थित पुल में भूचूँगडीह निवासी विजय निषाद की पत्नी संगीता देवी 37 वर्ष की हत्या कर दी गई। शव को बोरा में डाल पुल के नीचे फेक दिया गया था। सुबह सुबह सौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव को देख पुलिस को इसकी सुचना दी। शव से बदबू आ रहा था। इधर शव मिलने के बाद आक्रोषित ग्रामीणों ने गोला थाना गेट के समक्ष जमकर हो हंगामा किया। हो हंगामा बीच सडक पर हो रही थी। जिसके कारण कुछ देर के लिए सडक जाम हो गई। परिजनों ने बताया कि संगीता देवी पिछले 26जनवरी से लापता थी। इसकी जानकारी रजरप्पा थाना में दी गई। लेकिन वहाँ कि पुलिस कोई मदद नहीं की। उल्टा हमलोगों को नवीन पांडे और सतेन्द्र मिश्रा डांट फटकार लगाकर भगा दिया। परिजनो ने यह भी बताया कि अगर पुलिस सतर्क रहती तो संगीता देवी की जान बच जाती। शव मिलने के बाद गोला थाना प्रभारी लीपापोती में लग गए। आक्रोशित ग्रामीण गोला थाना प्रभारी अभिषेक  प्रताप को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार मृतक महिला को जान से मारने की धमकी मिली थी। थाना में दिए आवेदन में मृतक की बेटी साक्षी कुमारी ने आरोप लगाया है कि मेरी माँ को डायन कहकर देवकी देवी पति विश्वनाथ केवंट, गुड़िया देवी पति अजय केवंट, फिरबिल केवंट की पत्नी यशोदा देवी चितरपुर निवासी के अलावे वासुदेव केवट पिता गुर्जर केवट पत्नी नीतू देवी भूचूँगडीह निवासी ने जान से मारने की धमकी दिया था।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गोला से दिलीप करमाली की रिपोर्ट