Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी में दो लोग घायल

2/5/2025 12:06:54 PM IST

7384
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola :  रामगढ़ गोला थाना क्षेत्र के सोसो कलां गांव में सरस्वती मां की प्रतिमा विसर्जन के दौरान पत्थरबाजी में दो लोग घायल हो गए। वही पत्थर बाजी में दो घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि उक्त गांव के केवन्त टोला में स्थापित प्रतिमा को विसर्जन के लिए निकले हुए थे। इसी क्रम में शमीम खान के घर के समीप दूसरे समुदाय के लोगों ने इस रूट से प्रतिमा को पार करने का विरोध जताया। दोनों समुदाय के लोगों के बीच जो उठा पटक होने लगीं। इसी बीच बगल के बाउंड्री वॉल से पत्थर बाजी होने लगी। जिससे जागेश्वर चौधरी व सौम्या कुमारी को गंभीर चोट लगी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू में करते हुए मूर्ति का विसर्जन कराया। दोनों समुदायों  के लोगों से पुलिस मामले की विस्तृत जानकारी में जुटी है। बताया जाता है कि गोला थाना क्षेत्र में लो इन ऑर्डर की भारी कमी है। जिसके कारण इस तरह के मामूली सा त्यौहार में दंगा फसाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा क्षेत्र में चोरी, बदमाशों द्वारा हवाई फायरिंग, हत्या आदि की घटना में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इस तरह की घटना यहां पहली बार हुई है। दूसरी ओर शांति समिति की बैठक में डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगाया जाता है लेकिन प्रतिबंध पर पुलिस प्रशासन द्वारा किसी तरह का कोई पहल नहीं किया जाता है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए गोला से दिलीप करमाली की रिपोर्ट