Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दिल्ली चुनाव परिणाम के बाद सांसद पप्पू यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा कि महागठबंधन बीना .... 

2/9/2025 2:06:32 PM IST

7370
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद, अब राजनीतिक बयान बाजी शुरू हो गई है। इसी क्रम में जमशेदपुर पहुंचे पूर्णिया के कांग्रेस सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महा गठबंधन बीना कांग्रेस का नहीं चल सकता। जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली चुनाव है साथ ही उन्होंने कहा कि यह बात अरविंद केजरीवाल को समझनी चाहिए थी।
वहीँ  इन्होंने ऐलान किया है कि वे मार्च से बिहार चुनाव को लेकर मैदान में उतरेंगे और बिहार में महागठबंधन, कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। हालांकि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पहले ही ऐलान कर चूकें है कि वे बिहार चुनाव में कांग्रेस के साथ नहीं लड़ेंगे साथ ही तेजस्वी यादव ने भी इस पर अपनी सहमति जाता दी थी। वैसे पप्पू यादव आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में यादव समन्वय समिति के वन भोज में शामिल होने शहर पहुंचे थे। जहां अपने समाज के लोगों को एकत्रित करते हुए राजनीती में अपने समाज की भागीदारी कैसे बढ़े और मजबूती प्रदान कैसे हो इस पर चर्चा की।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से मो. अकबर की रिपोर्ट