Date: 10/05/2025 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कांग्रेस नेता अशोक सिंह दिल्ली में मिले झारखंड के नए प्रभारी राजू से,झारखंड आने का दिया निमंत्रण
2/19/2025 7:48:53 AM IST
119
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने आज झारखंड के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी के राजू से दिल्ली में मुलाकात की. यह मुलाकात एआईसीसी कार्यालय में हुई .अशोक सिंह ने उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया.इसके बाद अशोक सिंह ने उन्हें झारखंड आने का न्यौता भी दिया. झारखंड कांग्रेस के नए प्रभारी ने अशोक सिंह ने लगभग एक घंटे तक झारखंड में कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी ली. राजू ने धनबाद में कांग्रेस की क्या गतिविधियां हैं, उनमें क्या सुधार की जरूरत है. इस पर भी सुझाव लिए. उन्होंने यह भी पूछा कि धनबाद में कांग्रेस कहां मजबूत है और पार्टी की कमजोरी कहां है.क्या करने से धनबाद में कांग्रेस मजबूत होगी.जमीन पर कैसी योजना तैयार करने की जरूरत होगी,इसकी जानकारी भी अशोक सिंह ने उन्हें दी.हम आपको बता दे कि कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी ने नए ढंग से झारखंड में काम करना शुरू किया है. सूचना के अनुसार झारखंड के सभी छोटे-बड़े नेताओं का प्रोफाइल मंगवाया है .झारखंड में कांग्रेस की गतिविधियों को और कैसे तेज किया जा सके, चुनाव के पहले जो वादे किए गए थे, उसे पूरा करने की दिशा में भी काम शुरू हो गया है .झारखंड के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली बुलाए भी गए हैं. के राजू प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं. 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 2019 के बराबर ही 16 सीट जीत पाई. झारखंड में अभी कांग्रेस कोटे के चार मंत्री हैं. यह बात भी सच है कि झारखंड प्रभारी को बदलकर कांग्रेस आला कमान ने एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की है. झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के कार्यों की भी समीक्षा का काम चल रहा है. इस बीच अशोक सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं. वह ऑल इंडिया अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष भी हैं. उनके अनुभव का झारखंड में कांग्रेस को लाभ मिलेगा. संगठन को मजबूती मिलेगी. जिला स्तर ही नहीं बल्कि पंचायत स्तर पर संगठन मजबूत होगा.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोहा लग गई एमजीएम प्रकरण पर मंत्री इरफान व विधायक पूर्णिमा दास में
#
आतंकी हमले के विरोध में जमशेदपुर में भाजपा की आक्रोश रैली
#
आतंकी हमले के विरोध में धनबाद में निकली आक्रोश रैली कहा "भारत में बसे बांग्लादेशियों भाजपा खदेडेगी "
#
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आया बड़ा बयान
#
गृह मंत्री अमित शाह 10 को रांची आएंगे
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
खुसी में पड़ी खलल : शादी के जश्न के दौरान हर्ष आया शौख से चली गोली के चपेटे में पहुंचा अस्पताल
#
टाटा स्टील लोगों को देगी बिजली,कम से कम आएगा बिजली का बिल
#
महाकुंभ के समापन के बाद पहली बार आरा जंक्शन पहुंचे दानापुर डीआरएम ,प्लेटफार्म से लेकर रेलवे ट्रैक के कार्यो का लिया जायजा
#
भोजपुरी क्षेत्र का सामाजिक इतिहास दर्ज है "फेर ना भेंटाई ऊ पचरुखिया में " भोजपुरी विभाग के डॉ रंजन विकास के संस्मरण पर पुस्तक हुई परिचर्चा
#
लापता पिता को ग्रामीणों ने चोर समझ की पिटाई ,पुलिस जब पहुंची तो मामला कुछ इस तरह निकला.....