Date: 04/07/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

प्रेम फांस में बंधे युगल जोड़ी की शादी कुम्हरदग्गा में क्षेत्र के ग्रामीणों ने शिव मंदिर में  करा दी

2/19/2025 2:25:40 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gola  : प्रेम फांस में बंधे गोला स्थित कुम्हरदग्गा में क्षेत्र के ग्रामीणों ने समाजिक न्याय के तहत एक प्रेमी युगल कि शादी स्थानीय शिव मंदिर में  करा दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पतरातू गांव निवासी इन्द्रो महतो पिता नेवालाल महतो का प्रेम प्रसंग कुम्हरदग्गा गांव निवासी रूपा कुमारी पिता सुदर्शन महथा के साथ वर्षो से चल रही थी। सोमवार की रात को प्रेमी इन्द्रो अपने प्रेमिका से मिलने कुम्हरदग्गा गया था। दोनों एक सुनसान जगह पर थे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद रात में ही दोनों की  शादी मंदिर में कर दिया। बताया गया कि रूपा कुमारी विधवा महिला  है। पहले  उसकी शादी  सुगिया गांव में हुई थी। पति कि मौत के बाद वह अपने मायके कुम्हरदग्गा में ही  रहती थी। 
 
 
गोला से कोयलांचल लाइव के लिए दिलीप करमाली की रिपोर्ट