Date: 10/05/2025 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला हित की विभन्न मांगों के समर्थन में महिला कांग्रेस ने रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना
3/26/2025 7:24:45 PM IST
63
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
महिला आरक्षण विधेयक के क्रियान्वयन व ओ बी सी महिला को आरक्षण सहित विभन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को धनबाद जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में काफी संख्या पार्टी समर्थक महिला कांग्रेसी शामिल थीं। मौके पर आमसभा के माध्यम से महिला कांग्रेसियों ने अपनी भाजपा के खिलाफ अपनी आक्रोशित बयानों को रखा। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा ने धनबाद उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं की आबादी आधी है। ऐसे में महिलाओं को राजनीति में उनका हक मिलना चाहिए। स्व राजीव गांधी ने महिलाओं को पंचायत और निकाय चुनाव में पचास फीसदी आरक्षण देकर संबल प्रदान किया। राजनीति में हिस्सेदारी दी। महिलाओं के राजनीति में भागीदारी मिलने से समाज और देश में नई ऊर्जा का संचार होगा। महिला मजबूत होगी तो समाज और देश भी मजबूत होगा। महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ना लोकतंत्र की मजबूती का परिचायक बनेगा।सीता राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह के निर्देशानुसार एक दिवसीय धरना के माध्यम से महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने की मांग रखी गई है। भाजपा सरकार महिलाओं को धोखा दे रही है। महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा और राज्यसभा से पास कर दिया गया। लेकिन परिसीमन की बाध्यता जोड़ने के कारण इसका लाभ महिलाओं को विगत चुनाव में नहीं मिला और आने वाले चुनाव में भी भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि महिलाओं की भागीदारी राजनीति में बढ़े। देश में जनगणना 2011 में हुआ। कोविड के कारण 2021 में जनगणना नहीं कराई गई। वर्तमान तक जनगणना को लेकर कोई तैयारी सरकार की नहीं है। ऐसे में 15 साल के लिए महिला आरक्षण विधेयक प्रभावी नहीं रह जाएगा। यह महिलाओं के साथ षड्यंत्र और धोखा है।धरना में बबीता शर्मा, रामदुलारी देवी, गीता सिंह, हेमंती जयसवाल, पुनम देवी, सुनीता निषाद, कविता धीवर, नीतू देवी, पुनम राय, रीना देवी, मुन्नी देवी, जानकी देवी, सुनीता पासवान, रिंकू कुमारी, शायना बानो, सामिया बेगम, हीरा देवी, मालती देवी, रूबी देवी, लक्ष्मी देवी, सुमा देवी, निखत, मीरा देवी, माधुरी देवी, रजनी देवी, चंद्री देवी, रोजा देवी, रूना देवी, कौशल्या देवी, गंगया देवी आदि शामिल थीं।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोहा लग गई एमजीएम प्रकरण पर मंत्री इरफान व विधायक पूर्णिमा दास में
#
आतंकी हमले के विरोध में जमशेदपुर में भाजपा की आक्रोश रैली
#
आतंकी हमले के विरोध में धनबाद में निकली आक्रोश रैली कहा "भारत में बसे बांग्लादेशियों भाजपा खदेडेगी "
#
‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का आया बड़ा बयान
#
गृह मंत्री अमित शाह 10 को रांची आएंगे
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टाटा स्टील लोगों को देगी बिजली,कम से कम आएगा बिजली का बिल
#
खुसी में पड़ी खलल : शादी के जश्न के दौरान हर्ष आया शौख से चली गोली के चपेटे में पहुंचा अस्पताल
#
महाकुंभ के समापन के बाद पहली बार आरा जंक्शन पहुंचे दानापुर डीआरएम ,प्लेटफार्म से लेकर रेलवे ट्रैक के कार्यो का लिया जायजा
#
भोजपुरी क्षेत्र का सामाजिक इतिहास दर्ज है "फेर ना भेंटाई ऊ पचरुखिया में " भोजपुरी विभाग के डॉ रंजन विकास के संस्मरण पर पुस्तक हुई परिचर्चा
#
लापता पिता को ग्रामीणों ने चोर समझ की पिटाई ,पुलिस जब पहुंची तो मामला कुछ इस तरह निकला.....