Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मानगो की  समस्याओं के प्रति नगर निगम की कोताही से आक्रोशित विधायक समर्थकों ने कार्यालय में ताला जड़ा 
 

3/5/2025 4:17:11 PM IST

72
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : मानगो क्षेत्र में विभिन्न समस्याओं के प्रति नगर निगम की कोताही से आक्रोशित क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने बुधवार को नगर निगम कार्यालय में ताला जड़कर वहाँ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान मानगो नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारी जानबूझकर क्षेत्र में काम नहीं कराना चाहतें जिसकी वजह से जनता परेशान है। आज मानगो नगर निगम के नगर अपरयुक्त द्वारा अपर आयुक्त द्वारा मिलने का समय दिया गया था, विधायक प्रतिनिधि जब कार्यालय पहुंचे तो ना ही अधिकारी थे और जब फोन किया गया तो अधिकारी द्वारा फोन नहीं उठाया गया। सके बाद मजबूरन उन्होंने  कार्यालय में ताला बंद कर दिया। उनका कहना है जब तक अधिकारी नहीं आएंगे तब तक कार्यालय खोला नहीं जाएगा। उनका कहना है कि  मानगो नगर निगम में अधिकारीयों की  मनमानी नहीं चलेगी।  उन्हें हर हाल  में जनता को उनकी समस्याओं से निजात दिलाना होगा ल
 
 
जनसेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट