Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सिर चढ़कर बोल रहा है जमशेदपुर में चोरों का आतंक , ग्रिल काटकर लाखों सम्पत्ति ले उड़ें 
 
 

3/20/2025 3:44:46 PM IST

65
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : जमशेदपुर में इन दिनों चोरों का आतंक सिर चढ़कर  बोल रहा  है।  शहर व आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चोर आसानी से फरार हो जा रहे है।  ताजा घटना उलीडीह थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13 बी की है।  बुधवार की देर रात यहां रहने वाले मोहम्मद अखलाक खान के घर का ताला काट कर चोरों ने करीब करोड़ो की चोरी कर ली।  गुरुवार सुबह जब अखलाक खान की नींद खुली तो घर का हाल देख उनके होश उड़ गए. घर की अलमारी टूटी हुई थी और उसमें रखे लगभग 95 लाख के गहने और 6 हजार कैश गायब थे।  अखलाक खान के अनुसार वे पहले खाड़ी देश मे काम करते थे, लेकिन तबियत खराब रहने के करण वे शहर आकर  रहने लगे। फ़िल्हाल आकर  रहने लगे। फिलहाल दो तल्ले मकान में वो और उनकी पत्नी रहते है।  उनके दो बेटे रहते बाहर है।  अखलाक खान के अनुसार रात में लगभग 1 बजे चोर गली से होते हुए बालकोनी में घुस आए और ग्रील का ताला काटकर घर के निचले तल्ले में पहुंचे।  वहां दो कमरों में रखे गहने व कैश लेकर फरार हो गए।  घटना के वक्त उनकी बहु मायके गई हुई थी।  इधर, पुलिस को जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इस मामले में  पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज टीवी की जांच कर रही है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट