Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कांग्रेस की आवाज को बुलंदी के साथ रखने के लिए जिले में पांच प्रमुख प्रवक्ता नियुक्त : संतोष

3/20/2025 6:16:15 PM IST

81
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  संतोष कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित की। इसमें  कांग्रेस की आवाज के रूप में धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार दुबे उर्फ़ सोनू दुबे  , उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार,  महासचिव बिजेंद्र कुमार पासवान, महासचिव असद कलिम महासचिव मधुसूदन मोदक को जिला कांग्रेस का प्रवक्ता और जिला कांग्रेस सचिव मधुसूदन सिंह चौधरी को धनबाद कांग्रेस कार्यालय का प्रभारी घोषित किया है। कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण भावना को देखते हुए  पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला कांग्रेस ने पांच प्रवक्ता को नियुक्त किया है जिनकी जिम्मेवारी मुख्य रूप से स्थानीय समस्याओं को देखना होगा । इस मामले में जिला अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान में प्रवक्ता का महत्वपूर्ण योगदान की आवश्यक प्रतीत हो रहा था इसलिए जिला कांग्रेस की आवाज को बुलंदी के साथ रखने के लिए जिला में पांच प्रमुख प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।इस मौके पर सभी प्रवक्ता और नव नियुक्त कार्यालय प्रभारी मौजूद थें। 
 
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क