Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

शंभू लोहार की हत्या कांड का  सिटी एसपी ने की खुलासा 
 

3/21/2025 5:41:32 PM IST

75
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : गोविंदपुर में गोली मारकर की गई शंभू लोहार की हत्या मामले का खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने किया।  उन्होंने कहा कि छोटी सी बात को लेकर तुषार कर्मकार ने शंभू पर गोली चलाई थी।  दोनों के बीच 10 जनवरी से ही विवाद शुरू हो गया था।  17 मार्च को उसने शंभू को गोली मार दी।  घटना के बाद पुलिस ने तुषार की निशानदेही पर हथियार के साथ एक जिंदा गोली और एक खोखा भी बरामद कर लिया है।  शंभू सरायकेला के ग्राम पहाड़पुर का रहने वाला था.तुषार के बारे में पुलिस ने बताया कि वह घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।  मगर आज गिरफ्त के बाद लाया गया है।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट