Date: 30/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लापता अफरोज का मिला शव ,क्षेत्र में मची खलबकी 

3/26/2025 5:40:26 PM IST

101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : सरायकेला जिला  के कपाली ओ पी अंतर्गत  ताजनगर  निवासी  शेख अफ़रोज़ का शव डिमना लेक में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।  शेख अफ़रोज़ 22 मार्च को अपने घर से एसी का काम में जाने का बात बोलकर निकला था।  जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। वहीं पुलिस द्वारा डिमना लेक से शेख अफ़रोज़ का बाइक मोबाइल और टी शर्ट बरामद किया गया था।  परिजनों ने बोड़ाम थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था।  इस सम्बन्ध में परिजन शेख मुमताज़ द्वारा बताया गया कि वह लोग रोज़ डिमना लेक मो अफ़रोज़ को ढूंढ़ते आते थे, आज भी वह ढूंढ़ते हुए डिमना लेक आए तो देखा कि कुछ लोग लेक के पास खड़े होकर शव को देख रहें है। जिसके बाद बॉडी को बाहर निकाला और शिनाख्त करने के बाद बोड़ाम थाना को इसकी सूचना दी गई वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर शव को पोस्टमोरटर्म के लिए भेज दिया है। उक्त आशय की जानकारी मृतक का भाई शेख मुमताज ने दी है। 
 
 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट