Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

माँ गई ईएमआई मांगने बेटे को मिला दंड, फिर.........
 

3/27/2025 12:00:03 PM IST

130
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :- मुंगेर मे महिला समूह के ऋण का ईएमआई  मांगना एक  महिला  को  भारी  पड़ा. इएमआई मांगने गई महिला खुशबु  पर  गांव  के रामबाबु सिंह  ने दबिया से हमला कर  दिया  जिसमें  उसके पुत्र का अंगूठा कट गया. घटना के  बारे  में  बताया  जाता  है कि मुफस्सिल थानान्तर्गत  बिंदियाटोला के कांग्रेस सिंह की पत्नी खुशबू देवी महिलाओं की समूह बनाकर कमेटी चलाती है। सात माह पूर्व पड़ोस के फालो सिंह ने खुशबू देवी के नाम पर कमेटी से 40 हजार का लोन लिया। तीन माह तक तो फालो सिंह प्रतिमाह 22 सौ रुपया ईएमआई खुशबू देवी के पास जमा करता रहा। उसके बाद वह बहाने बनाकर ईएमआई देना बंद कर दिया। चूंकि लोन खुशबू देवी के नाम पर था ऐसे में वह ईएमआई की राशि जमा कर रही थी। बुधवार को खुशबू देवी ईएमआई का रुपया मांगने फालो सिंह के घर गई थी। जहां बकझक के दौरान फालो सिंह ने खुशबू देवी को धक्का दे दिया जिससे वह चोटिल हो गई। इसकी सूचना खुशबू ने पुलिस को दी, पुलिस पहुंची तो फालो सिंह फरार हो गया। फालो सिंह के भाई रामू सिंह को पता चला कि खुशबू देवी ने ही पुलिस बुलाया है। शाम में खुशबू जब अपने बच्चे के साथ नाव पर सवार होकर उस पार जा रही थी, तभी वहां रामू सिंह आया और दबिया से खुशबू देवी पर प्रहार कर दिया। जो खुशबू के पुत्र को लगा इससे उसके बाएं हाथ का अंगूठा कट गया। खुशबू देवी घायल बच्चे को लेकर मुफस्सिल थाना पहुंची जहां उसे पहले इलाज कराने अस्पताल भेजा गया। इसके  बाद  पुलिस  पूरे मामले  की  छानबीन में  जुट  गई  है. 
 
 
मुंगेर  से  कोयलांचल  लाइव  के  लिए  मोहम्मद  इम्तियाज  खान  की  रिपोर्ट