Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

महिला से हुई  चेन छीनतई, तस्वीरें CCTV में कैद,पुलिस  की  बड़ी परेशानी 
 

3/28/2025 11:59:45 AM IST

84
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : शहर में एक बार फिर चेन छीनतई की घटना सामने आयी है। सब्जी खरीदकर घर लौट रही महिला के गले से सोने का चेन झपटकर अपराधी फरार हो गए। छीनतई की यह वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हो चुकी है। मामला धनबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चीरागोरा की है। बताया जा रहा कि चीरागोड़ा प्रोफेसर कॉलोनी गली नंबर 7 के रहनेवाले रेल कर्मी अजय कुमार की पत्नी सरिता देवी सुबह दस बजे के करीब बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। तभी चीरा गोड़ा रोड में बाईक सवार अपराधियों ने सरिता देवी के गले से सोने का चेन झपटकर फरार हो गए। यह घटना CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है। सरिता देवी ने चेन छीनतई की लिखित शिकायत धनबाद थाना में की है। सरिता देवी ने चेन का मूल्य सवा लाख रु बताया है। उन्होंने बताया कि वह कल ही अपने गांव से लौटी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी l
 
 
संजना  सिंह  कोयलांचल  लाइव  डेस्क