Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आंगनबाड़ी सेविका महिला पर्यवेक्षिका के बीच जनप्रतिनिधियों ने किया स्मार्टफोन का विरतण
 

3/29/2025 1:32:50 PM IST

66
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :आंगनबाड़ी सेविका महिला पर्यवेक्षिका के बीच आज  स्मार्टफोन का विरतण किया गया।  वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर  किया गया। उद्घाटन के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार,जुगस्लाई विधायक मंगल कालिंदी के हांथो जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविका महिला पर्यवेक्षिका को स्मार्टफोन दिया गया। इस संबंध में सीओ ने कहा की आंगनबाड़ी सेविका महिला पर्यवेक्षका के स्मार्टफोन का वितरण किया गया,ताकि मोबाईल के माध्यम से हर काम आसानी से कर  सके। इसके अलावा आई.आर.सिटी.सी के द्वारा 60 व्हील चेयर और स्कूली छात्रों के बीच 20 साईकिल का भी वितरण किया गया। इस मौके पर  प्रखंड के प्रमुख,बीडीओ, सीओ समेत अन्य कर्मचारी मौके पर महजूद रहें।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए एम डी अकबर की रिपोर्ट