Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह के सनातन  के  बाते सुन भड़के विधायक आनंद शंकर, दे  डाली  नसीहत 
 

4/1/2025 11:49:07 AM IST

103
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aurangabad : औरंगाबाद में एक धार्मिक  महोत्सव  के  दौरान  दो  नेता  आपस  में  भीड़  गए. दोनों  नेता  दो  दल  के  थे  .इसमें  एक कॉंग्रेस  के  विधायक  आनंद  शंकर  थे  तो  भाजपा  से  पूर्व  सांसद सुशील कुमार सिंह थे. बात  सनातन  धर्म  से  शुरू  हुई  फिर क्या  कॉंग्रेस  विधायक  आनंद  शंकर खुद  माइक अपने  हाथों  में  लिया  और  भाजपा  के  पूर्व  सांसद सुशील कुमार सिंह को  मंच  पर  ही  खूब  खरी  खोटी  सुना  डाला. बेचारे  पूर्व  सांसद सुशील कुमार सिंह धीरे से  मंच  छोड़  नीचे  उतर  गए  लोगों  ने  दोनों  को  समझा कर  माहौल  को  शांत  कराया  .ये  सारी  दोनों  के  बीच  हुई  बहस का  वीडियो   सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने  लगा.  वीडियो  में साफ साफ दिख रहा  कि पूर्व सांसद सुशील कुमार  सिंह  जैसे  अपने संबोधन के दौरान सनातन पर बातें कर रहे थे तभी कांग्रेस विधायक आनंद शंकर भड़क गए और संसद को कार्यक्रम में राजनीतिक ना करने की नसीहत देते हुए माइक छोड़कर बैठने के लिए कह दिया . इस घटना  से जिले में राजनीतिक सर गर्मी तेज हो गई है.
 
औरंगाबाद से  कोयलांचल लाइव  के  लिए  रूपेश  कुमार  की  रिपोर्ट