Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मुख्यमंत्री हेमन्त ने राज्य वासियों को दी सरहुल पर दो दिन छुट्टी का तोहफा 

4/1/2025 3:16:42 PM IST

90
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड वासियों को सरहुल के मौके पर छुट्टी की तोहफा दी है।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि सरहुल में अब दो दिन की सरकारी छुट्टी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों से आदिवासी संगठनों द्वारा इसकी मांग हो रही थी। इस साल से सरकार ने ये व्यवस्था शुरू कर दी हैं। अब सरहुल पर दो दिनों का अवकाश होगा।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट पर लिखा कि झारखंड की संस्कृति एवं परंपराओं की गौरवशाली धरोहर को हम सहेजते आयें हैं और सदैव सहेजेंगे। बता दें कि आज रांची सहित पूरे झारखंड में प्रकृति पर्व सरहुल धूमधाम से बनाया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद कल भी सरहुल के अवसर पर अवकाश रहेगा।
 
 
 
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए एन तिवारी की रिपोर्ट