Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क दुर्घटना में वरूण  मोदक घायल

4/5/2025 4:44:51 PM IST

167
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jhariya : सुदामडीह थाना अंतर्गत पाथरडीह बस स्टैंड के पास अहले सुबह एक अज्ञात वाहन ने पाथरडीह हार्टल्ला निवाशी वरूण मोदक को टक्कर मार दी।  जिससे उसे  गंभीर रूप से चोट आई। उसकी दर्द से कराह की आवाज  सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बाद में लोगों ने अस्पताल को सुचना भेजा उसके बाद  एंबुलेंस की मदद से उसे  अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी  गंभीर स्थिति को देखते हुए बोकारो अस्पताल  रेफर कर दिया गया। मामले में सुदामडीह थाना  प्रभारी ने कहा कि घटना की जानकारी मिली हैं ,जांच की जा रही है जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ निश्चित रूप से दंडात्मक कार्रवाई होगी। 
 
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम  पांडेय की रिपोर्ट