Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमीन विवाद में औरंगाबाद में खुनी संघर्ष तीन महिला सहित पांच घायल 

4/9/2025 6:41:32 PM IST

82
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Orangabad  : जमीनी विवाद को लेकर औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट में तीन महिला सहित  लोग खून से लहूलुहान हो गए। घटना मदनपुर थाना अंतर्गत पेमा गांव की है।घायल महिला ने बताया कि पूर्व से जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के साथ  विवाद चल रहा था। इसी बीच आज जब उस जमीन पर मकान का निर्माण करने के कार्य किया जा रहा था तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडा से लैस होकर हमला बोल दी।  जिसमें तीन महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए औरंगाबाद सदस्य अस्पताल लाया गया। चिकित्स्कों के अनुसार घायलों दो की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। घटना को लेकर उक्त दोनों पक्षों के बीच स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। 
 
 
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रूपेश की रिपोर्ट