Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बड़बोला स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान के खिलाफ विधायक पूर्णिमा दास साहू का जोरदार बयानी प्रहार 

4/22/2025 5:31:02 PM IST

85
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी दो दिवसीय दौरे पर थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी के कई नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी धर्म का सम्मान करती है, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अंसारी यही झारखंड में राज्य करेगा, भाजपा राम का दिखावा करती है, सच्चा भक्त मै हूँ l भाजपा नेताओं का मन बढ़ गया है, चुनाव में हमने सांप को मारा है मुंडी नहीं कुचला। भाजपा को हराया उसकी नीति को नहीं हरा पाए। उसी का उपज है सीपी सिंह और बाबूलाल मरांडी। ये सब देशद्रोही तथा दंगाई लोग हैं। नफरत फैलाने का हेड मास्टर है।  सीपी सिंह जेल जाएंगे।  बुढ़ापा जेल में बीतेगा, आप किसी को जिहादी नहीं बोल सकते। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान पर जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास पर उठाया सवाल, रघुवर दास की बहू है हमारी भी बहू है विधायक बनी है।  छत्तीसगढ़ में कभी विधायक नहीं बन पाएगी, स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में उनका आना चाहिए था।  झारखंड के विकास को लेकर राजनीति को दूर रखना चाहिए था पूर्णिमा दास को, चलिए पूर्णिमा दास को शुभकामनाएं अच्छा काम करें।
 
 
 
 
मंत्री के प्रतिक्रिया में विधायक  पूर्णिमा दास साहू का जवाब : 
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान को लेकर जमशेदपुर पूर्वी विधायक पूर्णिमा दास साहू ने पलटवार करते हुए कहा कि धर्मांतरण का खेल खेलने वाले मंत्री जी शिक्षा मंत्री का ही धर्मांतरण करवा दिया।  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन अब अंसारी के नाम से जाने जाएंगे।  मुझ पर सवाल खड़ा करने वाले इरफान अंसारी जी बताइए की मुझ पर इशारा कर अपने सोनिया गांधी जी से सवाल तो नहीं कर कर रहे हैं।  मैं तो भारत देश की बेटी हूं एक राज्य से दूसरे राज्य बहू बनकर आई हूं।  आप बताइए आपकी पार्टी की सोनिया गांधी विदेश से आकर यहाँ क्यों चुनाव लड़ रही है।  और आपके पूर्वज कहां के हैं, दूसरे पर उंगली उठाने वाले पहले खूद के घर पर झाक ले।  मुझे तो जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने जीत दिलाई है। मैं उनके लिए काम करूंगी, आप ओछी राजनीति के लिए वोट बैंक के लिए धर्म परिवर्तन को बढ़ावा दे रहे हैं। 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट