Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

करणी सेना  के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह के हत्यारे को अगर एक सप्ताह में नहीं हुए दोबारा होगा श्रद्धांजलि सभा
 

4/23/2025 3:41:04 PM IST

95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह के हत्यारे को अगर पुलिस ने आगामी एक सप्ताह के अंदर गिरफ्तार नहीं किया तो तो पूरे भारत से लाखों राजपूत जमशेदपुर  पहुंचेंगे और जमशेदपुर में ही हम दुबारा आ मृतक विनय सिंह का श्रद्धांजलि सभा मनाएंगे । यह आज करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत जमशेदपुर में उनके अंतिम संस्कार के दौरान दी है। ज्ञांत हो कि जमशेदपुर में 20.04 को रात्रि में गोली मार हत्या करने के बाद उक्त बैनर के तले न केवल झारखंड प्रदेश बल्कि के अंतिम संस्कार में राष्ट्रीय स्तर पर देश भर के राजपूत गोलबंद हो रहें हैं और हत्या के इस मामले में स्थिति लगातार तनावपूर्ण होते जा रही है। आज इस मामले में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राज शेखावत जमशेदपुर पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। जिसके बाद करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सैकड़ों क्षत्रियों के साथ पैदल मार्च करते हुए जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे जहा पुलिस मुख्यालय के पास पुलिस की तैनाती और गेट बंद देख वही जमीन में धरने पर बैठ गए। जिसके बाद 20 लोगों अंदर पुलिस से वार्ता के लिए बुलाया गया। जहां जहा करणी सेना ने एसएसपी को अपनी डिमांडे बताई और कई डिमांडों पर सहमति भी बनी। लगभग 30 मिनट के वार्ता के बाद डॉ राज शेखावत ने बाहर निकल कहा 5 करोड़ परिवार को देना होगा और एक नौकरी मृतक के पत्नी को जहा सबसे बड़ा डिमांड रखा गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए मामले में पुलिस अगर दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया तो तो पूरे भारत से लाखों राजपूत जमशेदपुर  पहुंचेंगे और जमशेदपुर में ही हम दुबारा आ मृतक विनय सिंह का श्रद्धांजलि सभा मनाएंगे ।
 
 
 जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट