Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आतंकी हमले मामले में चार आरोपी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार 
 

4/26/2025 7:17:43 PM IST

64
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : गैर कानूनी गतिविधियों के चलते हिज्ब-उत-तहरीर को 10 अक्तूबर सन 2024 में UAPA के तहत प्रतिबंधित किया गया था और बैन लगने के बाद यह देश में पहला मामला प्रकाश में आया है। इसमें पुलिस ने संदिग्ध आतंकियों के पास से दो पिस्तौल, 12 कारतूस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और प्रतिबंधित संगठनों का साहित्य बरामद किया है।झारखंड एटीएस को शनिवार को उस वक्त बड़ी सफलता मिली, जब उसने धनबाद से एक महिला समेत चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि ये चारों के हिज्ब-उत-तहरीर, AQIS (भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा) और ISIS जैसे अन्य कई आतंकी संगठनों से जुड़े हुए थे। इस बारे में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एटीएस ने बताया कि आंतंकी संगठनों से जुड़े ये चारों आरोपी अवैध हथियारों के कारोबार और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान गुलफाम हसन (उम्र- 21 साल), अयान जावेद (उम्र- 21 साल), शहजाद आलम (उम्र- 20 साल) और शबनम परवीन (उम्र- 20 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से दो पिस्तौल, 12 कारतूस, मोबाइल फोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और भारी मात्रा में प्रतिबंधित संगठनों का साहित्य बरामद किया गया है।एटीएस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। झारखंड पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गैर कानूनी गतिविधियों के चलते हिज्ब-उत-तहरीर को 10 अक्तूबर सन 2024 में UAPA के तहत प्रतिबंधित किया गया था और बैन लगने के बाद यह देश में पहला मामला है, जब इससे जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क