Date: 09/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

राँची में आयोजित संविधान बचाओ रैली होगी ऐतिहासिक : अजय दुबे 

4/27/2025 6:34:33 PM IST

73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  :स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा ट्रस्ट धनबाद में जिला कांग्रेस कि विस्तारित कमेटी की बैठक हुई।  जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह कि अध्यक्षता में  हुई इस बैठक में 3 मई 2025  को राँची मे आयोजित  "संविधान बचाओ रैली"  पर सभी प्रखण्ड/नगर एवं सभी मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष से को भारी से भारी संख्या में धनबाद से रांची पहुंचने का आवाहन किया गया। राँची रैली मे धनबाद जिला कांग्रेस के नेतृत्व मे भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने का दावा किया गया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के द्वार नियुक्त धनबाद कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक सह नोडल प्रभारी अशोक कुमार चौधरी के उपस्थिति में "संगठन सृजन-2025  को लेकर कांग्रेस पार्टी को एक नयी ऊर्जा के साथ खड़ा करने पर बल दिया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे ने कहा कि धनबाद में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के में जिला कांग्रेस संगठन मजबूती से काम कर रहा है राँची में आयोजित संविधान बचाओ रैली ऐतिहासिक होगी।  राहुल गांधी जी के संघर्ष के कारण हम मोदी जी के चार सौ पार के नारा को ध्वस्त कर पाए हैं हमारे नेता हजारो किलोमीटर पदयात्रा कर लोगो को न्याय दिला सकते हैं तो हमे भी उनके पद चिन्ह पर चलना होगा। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क