Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षा माफिया मनमानी को लेकर अब जनकाबू में नहीं रहें

4/28/2025 3:36:33 PM IST

54
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षा माफिया अब जनकाबू में नहीं रहें। दिन प्रतिदिन इनकी मनमानी से बच्चों के अभिभावक खासा परेशान हैं। ऐसे में जनहित के इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुकी है। इस मुद्दे पर राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन द्वारा इंग्लिश मीडियम स्कूलों में  री ऐडमिशन, फीस वृद्धि और अभिभावकों के दोहन को लेकर लगातार सरकार चिंता कर रही है।  लेकिन इंग्लिश मीडियम स्कूल अपने मनमानी करने से बाज नहीं आ रहें  है। उधर बिल्डिंग चार्ज के नाम पर अब अभिभावकों का दोहन शुरू हो चुका है। वैसे इंग्लिश मीडियम स्कूलों की मनमानी के खिलाफ आज जिला कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय का घेरवगढ़ जोरदार प्रदर्शन किया और इंग्लिश मीडियम स्कूल के मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस पार्टी को लोगों का कहना है कि सरकार जब इंग्लिश मीडियम स्कूल को री एडमिशन लेने पर रोक लगा दी है तो फिर बिल्डिंग चार्ज के नाम पर पैसा क्यों लिया जा रहा है।  और जो बीपीएल विद्यार्थी है उनका एडमिशन भी नहीं हो रहा है और उसके बदले में मोटी  रकम लेकर स्कूल मे  एडमिशन कर रही है।  इन सभी मुद्दे को लेकर आज कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर अभिलंब जिला शिक्षा अधीक्षक को भाग करते हुए इंग्लिश मीडियम स्कूलों के मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। यह जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे एवं कांग्रेस नेता फिरोज खान ने संयुक्त रूप से 
दी है। 
 
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट