Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

दुबे अखाड़ा सिंदरी में रही भगवान परशुराम की जयंती की धूम 

4/30/2025 5:30:48 PM IST

150
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Sindri  : शहर के दुबे अखाड़ा में भगवान परशुराम की जयंती बुधवार को पूरे धूमधाम के साथ श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाई गई। यह आयोजन   वेद प्रकाश ओझा की देखरेख में की गई। मौके पर जिसमें सिंदरी के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम को लेकर सुबह से हीं कार्यक्रम में आने वालों की तांता लगी रही। इस अवसर पर भगवान परशुराम की प्रतिमा विशेष रूप से सजाया गया व पूरे विधि व्यवस्था के साथ पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर वेदप्रकाश ओझा  ने भगवान परशुराम के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम शक्ति और न्याय के प्रतीक हैं और उनके जीवन से हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने और धर्म की रक्षा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।ब्राह्मण विकाश परिषद धनबाद के अध्यक्ष सोमनाथ त्रिपाठी ने कहा कि भगवान परशुराम न केवल ब्राह्मण बल्कि पूरे मानव जाति के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। इस अवसर पर सिंदरी के कई प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित थें जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और भगवान परशुराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। उसके बाद सभी ने मिलकर भगवान परशुराम की आरती गाई व प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिंदरी के कई प्रतिष्ठित नागरिक भी उपस्थित थें जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और भगवान परशुराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सभी ने मिलकर भगवान परशुराम की आरती गाई और प्रसाद वितरण में भाग लिया। विदित हो कि हर साल की तरह इस साल भी यहां सभी वर्ग के लोगों ने मिलकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर अन्य में पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय, अधिवक्ता राधे श्याम गोश्वामी,  विक्रम पांडेय, शैलेंद्र द्विवेदी, मनोज मिश्रा, अरविंद पाठक, प्रशांत दुबे, दिलीप मिश्रा, राकेश तिवारी रमेश दुबे ,श्री राम दुबे, अजय पाठक ,धर्मेंद्र दुबे, मिथिलेश दुबे, मुकेश दुबे, दिवाकर दुबे सोमनाथ दुबे ,पवन दुबे ,दिवाकर दुबे ,रामदेव पांडेय सहित अन्य उपस्थित थें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक दूसरे को बधाई दी जबकि धन्यवाद ज्ञापन वेद प्रकाश ओझा ने की। 
 
 
झरिया से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम पांडेय की रिपोर्ट