Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गाली गलौज में बढ़ा विवाद,चली तलवार ,छः लोग घायल,जाँच में जुटी पुलिस 
 

5/4/2025 3:42:31 PM IST

80
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत पतराकुल्ही में दो हुई आपसी भिड़ंत में छःलोग घायल हो गए। बताया जाता है की दो पक्षों में किसी बात को लेकर अनबन हुई और बात गली गलौज तक पहुँच गई। गली गलौज के बाद दोनों ओर से तलवार चलना शुरू हो गया। तलवारबाजी में एक पक्ष से तीन वही दूसरे पक्ष से चार लोग घायल हैं।घायलों में पुरुषों के अलावे महिलाएं भी हैं। घायलों का इलाज snmmch में चल रहा है। घायलों में एक वृद्ध की स्थिति गंभीर बनी हुईं हैं। पुलिस मामले की जाँच में जुट गई हैं।एक पक्ष से राहुल देव गोस्वामी ने बताया कि उनके घर के पास कुछ लोग शराब पीकर नशे में गाली गलौज कर रहे थे।गाली गलौज का विरोध करने पर मारपीट की गई। तलवार और अन्य धारदार हथियार से हमला किया गया। वहीं दूसरे पक्ष से संतोष गोस्वामी का कहना हैं कि गाली गलौज का विरोध करने पर उनके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की गई। इधर कतरास थाना के एएसआई सतेंद्र सिंह ने बताया कि पतरा कुल्ही में दोनों पक्ष में मारपीट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब वहां पहुंची तो दोनों पक्ष में खुनी झड़प हो रही थी। पुलिस ने बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को अलग किया और जख़्मी हालत में दोनों पक्ष के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों पक्षों की तरफ से आवेदन आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क