Date: 10/05/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जलापूर्ति योजना का कार्य में लगे दो मजदूर मिट्टी में दबे ,एक की मौत दूसरा घायल 

5/5/2025 6:01:11 PM IST

52
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के प्रधान टोला में बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का कार्य में लगे दो मजदूर मिट्टी में दब गए।  जिसमें एक मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गई।  दूसरे को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर बाहर निकला गया।  दूसरा मजदूर काफी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद आनन फानन में घायल मजदूर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इधर ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे कि मांग की है। 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट