Date: 16/05/2025 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 नियोजनालय धनबाद के भर्ती कैंप में 24 का चयन व दो हुए शार्ट लिस्ट  

5/15/2025 4:56:33 PM IST

39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : अवर प्रादेशिक नियोजनालय में पूर्व घोषित एक दिवसीय भर्ती कैंप आज सम्पन्न हो गई। इसकी शुरूआत जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने की। उनके स्वागत भाषण से कार्यक्रम का  शुभारम्भ हुआ। मौके पर अपने सम्बोधन में उन्होंने इस नियोजनालय में उपलब्ध सुविधाओं को विस्तार से बताया। साथ हीं रोजगार के क्षेत्र में आगे भी तत्पर रहने का वादा किया। इसके बाद उन्होंने नियोक्ताओं द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नियोक्ताओं से उनके यहां रिक्तियां तथा सेवा शर्तों की जानकारी भी ली। साथ हीं आवेदकों से मिलकर उनकी संतुष्टि  भी जानी। इस भर्ती कैंप में कुल तीन नियोजकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जबकि लगभग 250 आवेदकों ने भाग लिया। जिसमे कुल 24 का चयन किया गया जिन्हें ऑफर लेटर जिला नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार ने दी। जबकि इस भर्ती कैंप में दो शार्ट लिस्ट भी किये गए हैं। मौके पर उपस्थित अन्य लोगों में कंचन माला किस्कू ,सूरज कुमार तथा प्रशांत गोयल आदि शामिल थें। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क