Date: 22/05/2025 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
उत्तर प्रदेश
पंजाब
odisa
झारखण्ड
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
राजधानी
रांची
पटना
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
" हम भारतीयों के चक्कर में ,क्यों पड़े हो टक्कर में " के साथ धनबाद में शौर्य सैनिक सम्मान पर निकला तिरंगा यात्रा
5/16/2025 4:31:43 PM IST
95
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
कलाकार संघ धनबाद व धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशनके संयुक्त तत्वधान में शुक्रवार को शौर्य सैनिक सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व मुख्य रूप से कलाकार संघ के संरक्षक रणविजय सिंह, कलाकार संघ के संरक्षक व श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने की। यह यात्रा सिटी सेंटर से निकल कर रणधीर वर्मा चौक तक आयी। मौके पर रणविजय सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले का बदला पाकिस्तान और पीओके में घुसकर तमाम आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करके किया है। जिससे भारतीय सेना के शौर्य का तहलका पूरे विश्व में गूंजा है। ।सैनिकों के शौर्य के लिए उन्हें सम्मान देने के लिए यह सम्मान तिरंगा यात्रा निकाला गया है। यात्रा में राष्ट्र भक्त अपने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर यह नारा लगाते कि भारतीय सेना के शौर्य की जय ,हमे अपने सैनिकों और राष्ट्र पर गर्व है। " हमसे जो टकराएगा, वह चूर चूर हो जाएगा ", पाकिस्तान होश में आओ ,हम राष्ट्र भक्तों से मत टकराओ ," हम भारतीयों के चक्कर में क्यों पड़े हो टक्कर में " आदि आदि नारे लगाया जा रहा था। तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारे लगाते हुए सिटी सेंटर से रणधीर वर्मा चौक तक पहुंचे।देश के वीर जवानों को याद करते हुए उनके शौर्य का बखान करते हुए देश के मान सम्मान को भारत माता की जयघोष से बढ़ाया। इस दौरान कलाकार संघ के अध्यक्ष राजू सिंह अनुरागी और उनके साथी कलाकारो के द्वारा गाए देशभक्ति गीतों से देश के वीर जवानों को याद किया। उदय प्रताप सिंह ने कहा पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को उड़ाने का भारतीय सेना के पराक्रम की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है यह हम हिन्दुस्तानियों के लिए बहुत गर्व की बात है,यह नया भारत है जब भी,जो भी हमारे भारत पर बुरी नजर रखेगा उनको इससे भी कड़ा जवाब दिया जाएगा। मैं सारे देश के तीनों सेनाओं के सैनिकों को इस शौर्य के लिए नमन करता हूं और शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देता हूं। साथ हीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सिंदूर के सफल नेतृत्व के लिए बधाई देता हूं। तिरंगा यात्रा में मोर्चा संभाले राजू सिंह ने कहा की अगर जरूरत पड़े तो हिंदुस्तान के सुरक्षा के खातिर हम एक हाथ मे माइक तो दुसरे हाथ में एके 47 भी उठाना पड़े तो उठा लेंगे।इस दौरान कलाकार संघ के सह सचिव कृपांसु कुमार, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकुर, और सारी शाखाओ के शाखा प्रभारी जितेंद्र जीतू, मिंटू, मनमोहन,गिरजा किशोर, मुन्ना सिन्हा समेत संघ के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर
हिस्सा लिया।
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
आदिवासी व जनजातीय लोगों के प्रति केंद्र जिम्मेवार : हेमंत सोरेन
#
रामायण काल में सीता की अग्नि परीक्षा वाली मुंगेर की कुंड भारी खर्च पर विकसित करने की तैयारी
#
पवित्रम मातृशक्ति ने की नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान
#
बीएमएल ब्रह्मपुत्र मैटेलिक प्लांट में रैयत विस्थापितों ने रखा दूसरे दिन भी बंद
#
मुंगेर जिला वासियों के लिए ख़ुशख़बरी उन्हें शीघ्र ही मिलेगी हवाई अड्डा की सौगात
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पुणे के स्क्रैप व्यापारी का एक गड्ढे से मिली शव,जहानाबाद पुलिस की बढ़ी टेंशन
#
नगर निगम की बैठक में 540866 रुपया मुनाफा का बजट सहित शहर के विकास में 3555244629 रुपया का प्रावधान
#
यूपीएससी में सफलता पाकर अंकित आनंद ने साबित किया की युवाओं को हार नहीं मानना चाहिए
#
दिव्यांग बच्चों के साथ विदेशी महिलाएं ने खेली होली ,फगुआ गीत पर झूमे दिव्यांग बच्चे
#
दो वाहनों में जोरदार टक्कर के बाद जाम आक्रोशित लोगों ने अवैध कोयला लदी बोलेरो जलाया