Date: 21/05/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पवित्रम मातृशक्ति ने की नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान 

5/20/2025 3:57:42 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : पवित्रम मातृशक्ति ( पवित्रम सेवा परिवार के महिला आयाम ) ने नारद जयंती पर पत्रकार सम्मान एवं प्रेस वार्ता की। इस अवसर पर प्रमुख समाचार पत्रों के पत्रकार, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ चैनलों के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि आगामी 24 व 25 मई को राजकमल विद्यालय में पवित्रम संस्कार वाटिका का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम में बच्चों को खेल खेल में संस्कृति एवं संस्कारो से जोड़ने, पर्यावरण के प्रति जागरूक करने, घर मे बड़ो का आदर -सम्मान करने का भाव पैदा करता है।यह कार्यक्रम राजकमल शिशु विधा मंदिर में  होगा। अजय भरतीया ने बताया कि हमारी महान वैदिक परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से पवित्रम मात्रशक्ति संस्था विगत कई वर्षों से बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण का कार्य निरंतर कर रही है। इस कैंप की प्रमुख गतिविधियों में देशभक्ति आधारित विशेष कार्यक्रम, अग्निहोत्र एवं गौ पूजन जैसी वैदिक परंपराओं का अभ्यास, योग एवं ध्यान अभ्यास द्वारा मानसिक और शारीरिक संतुलन का विकास अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को निखारने वाली कई गतिविधियां शामिल हैं। संचालन मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी ने किया। मुख्य रूप से भाग रीता, मीना, सीमा, रानी, कीर्ति, सरोज, राशी, सुमन, अलीशा, दिशा, बरखा, वंदना, विभा, अनीता, मंजू, सरला, रेणु, अनिमा, सुनीता,  शिल्पा, मधु, निधि, पुनम, सरिता, अंजू , श्वेता, सुमित नारायण, अमर नाथ साह, सत्येंद्र अंबष्ट, सुशील मिश्रा ने लिया । पवित्रम सेवा परिवार ,संस्थापक अजय भरतिया के मार्गदर्शन में अपने विभिन्न आयामो के माध्यम से पिछले कई वर्षों से गांव गांव में जैविक खेती, गो उत्पादो के निःशुल्क प्रशिक्षण, घायल-बीमार गोवंश की सेवा ,आरोग्य के प्रति जागरूकता, पर्यावरण की रक्षा के लिए विभिन्न कार्य करता है।प्रतिवर्ष  किसानों के घरों में फलदार पेड़ लगाए जा रहे हैं।आज के कार्यक्रम में पवित्रम सेवा परिवार के कार्यकारी अध्यक्ष संजय भरतिया, संरक्षक योगेंद्र तुलस्यान, शिक्षा प्रभारी आलोक डोकानियां उपस्थित थें। 
 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क