Date: 18/04/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मॉनसून इस बार झारखंड में समय से पूर्व आने की संभावना
5/22/2025 4:21:57 PM IST
7492
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
झारखंड में इस बार मॉनसून के समय से पूर्व आने की संभावना है। इस बार मॉनसून के झारखंड में आने की संभावना 10-12 जून है, जबकि हर वर्ष मॉनसून 15 जून के बाद आता है। इसकी वजह इस वर्ष केरल में मॉनसून आने को लेकर बनी परिस्थितियां हैं।
यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि इस बार केरल में मॉनसून के दस्तक देने की परिस्थितियां पॉजिटिव बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि केरल में इस बार मॉनसून 25-27 मई तक पहुंचने की सम्भावना है।
प्री मॉनसून की हो रही बारिश
अभिषेक आंनद ने बताया कि इस बार झारखंड सहित कई मध्यवर्ती राज्यों में प्री मॉनसून की बारिश भी समय से पूर्व हो रही है। मॉनसून के समय से पहले आने की सभी परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि झारखंड में पिछले साल मॉनसून 21 जून को पहुंचा था।
इधर, राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घण्टों के दौरान प्री मॉनसून की अच्छी बारिश हुई। रांची में 29.2 मिमी बारिश हुई। वहीं राज्य में सबसे अधिक बारिश देवघर के सिकटिया में 53.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया। वहीं राज्य में सबसे अधिक तापमान डालटेनगंज में 40.6 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री गुमला में रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने 22 मई को गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 50-60 किमी प्रति घण्टे की गति से तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 23 मई को उत्तर-पूर्वी भागों को छोड़कर राज्य के शेष हिस्सों में तथा 24 मई को उत्तर-पूर्वी जिलों में कहीं- कहीं गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
'कोयलांचल लाइव' के चौथी वर्षगांठ पर पहुंचे कई दिगज ,सभी ने दी शुभकानाएं, विधायक राज सिन्हा ने कहा ...
#
बहरागोड़ा में फिर मिला विश्व युद्ध का बम, ग्रामीणो दहशत का माहौल
#
सड़क और जलमिनार का हुआ भूमि पूजन
#
गोविंदपुर में चोरों ने घर को बनाया निशाना, 10 लाख की संपत्ति ले उड़े
#
जर्जर भवन का जिला परिषद अध्यक्ष ने किया निरिक्षण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किसी भी हाल में छोरे नहीं जायेंगे अपराधी : पुलिस अधीक्षक......
#
77वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया झंडोत्तोलन, परेड का किया निरीक्षण
#
घरेलू गैस सिलेंडर की संकट ने बढ़ाई टेंशन ......
#
पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन का सांसद Dhullo महतो ने किया स्वागत ,कहा ....
#
झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का जमशेदपुर हुआ आगमन, डीसी ने किया स्वागत