Date: 14/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन का सांसद Dhullo महतो ने किया स्वागत ,कहा ....
3/13/2026 4:04:01 PM IST
36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद Dhullo Mahato अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्टेशन पहुंचे और ट्रेन के आगमन का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान रेलवे के कई अधिकारी, जिनमें Kamal Kishore Sinha समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। रेलवे द्वारा शुरू की गई यह नई अमृत भारत एक्सप्रेस लगभग 2199 किलोमीटर की दूरी तय कर धनबाद स्टेशन पहुंची। ट्रेन के आगमन पर यात्रियों और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब यह ट्रेन 14 मार्च को दोपहर 2 बजे धनबाद से रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए 16 मार्च को सुबह 11:20 बजे पोत्तनूर (कोयंबत्तूर) पहुंचेगी। Indian Railways ने धनबाद और पोत्तनूर (कोयंबत्तूर) के बीच इस नई Amrit Bharat Express का परिचालन शुरू किया है। फिलहाल इस ट्रेन का संचालन साप्ताहिक किया जा रहा है। अगर समय की बात करें तो पोत्तनूर से धनबाद तक यह ट्रेन 45 घंटे 45 मिनट में दूरी तय करेगी, जबकि धनबाद से पोत्तनूर तक का सफर 45 घंटे 20 मिनट में पूरा होगा। इस अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 8 स्लीपर कोच, 11 जनरल कोच, 2 दिव्यांग फ्रेंडली कोच और एक पैंट्री कार जोड़ी गई है। रेलवे का मानना है कि इस नई ट्रेन सेवा से दक्षिण भारत के औद्योगिक क्षेत्रों और पूर्वी भारत के कोयला व खनिज क्षेत्रों के बीच सीधा रेल संपर्क मजबूत होगा। इससे व्यापार, रोजगार और यात्रियों की आवाजाही को भी बढ़ावा मिलेगा। धनबाद से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों और यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
'एक्शन मोड' में धनबाद नगर निगम, मांस और मिठाई की दुकानों पर छापेमारी, कागजात न मिलने पर वसूला जुर्माना
#
दरीदा मौजा के 200 एकड़ जमीन घेराबंदी का मामला फिर पकड़ा तूल, धनबाद सांसद ढुलू महतो पर स्थानीय रैयतों ने लगाया आरोप, कहा ...
#
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
#
सीएम नीतीश पर कांग्रेस का तंज, कहा 1700–2000 में सिलेंडर बिक रहा, आप निकाल रहे समृद्धि यात्रा
#
पीएम भी पहले नोटिस देते हैं, सदन किसी व्यक्ति का नहीं- ओम बिरला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
DIG आनंद प्रकाश ने सिंदरी एसडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण ,कहा ...
#
धनबाद में मना जेएमएम का 54वां स्थापना दिवस,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा झारखंड को बनाकर रखा गया था मजदूर राज्य
#
CRPF के 87 वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन ,जवानों ने दिया 35 यूनिट रक्त
#
आज भाजपा में शामिल होंगे पूर्व मंत्री दुलाल भुईया
#
नंदन डेकोरेटर गोदाम में लगी आग ,कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू