Date: 17/04/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
77वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया झंडोत्तोलन, परेड का किया निरीक्षण
1/26/2026 11:07:58 AM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada
: 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सोमवार को शहर स्थित ऐतिहासिक महात्मा गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने महात्मा गांधी, सिद्धू-कानू, सुभाष चंद्र बोस सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इसके पश्चात शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंत्री ने गांधी मैदान में आयोजित परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता सहित जिले के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने विकास, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश दिया।
झांकियों ने उपस्थित जनसमूह का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, महिला, बच्चे एवं आम नागरिक उपस्थित थे। ध्वजारोहण के पश्चात गांधी मैदान के मंच से मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड वासियों सहित देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार रोजगार सृजन हेतु विभिन्न योजनाएं चला रही है, जिससे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई नए कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बहरागोड़ा में फिर मिला विश्व युद्ध का बम, ग्रामीणो दहशत का माहौल
#
सड़क और जलमिनार का हुआ भूमि पूजन
#
गोविंदपुर में चोरों ने घर को बनाया निशाना, 10 लाख की संपत्ति ले उड़े
#
जर्जर भवन का जिला परिषद अध्यक्ष ने किया निरिक्षण
#
धनबाद में 18 एस आई का हुआ उलटफेर, पंचेत से हटे प्रभात रंजन, तीसरा के बने थानेदार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
किसी भी हाल में छोरे नहीं जायेंगे अपराधी : पुलिस अधीक्षक......
#
ईद और रामनवमी क़ो लेकर पुलिस ने कसी कमर,थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शांति समिति की बैठक
#
77वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया झंडोत्तोलन, परेड का किया निरीक्षण
#
घरेलू गैस सिलेंडर की संकट ने बढ़ाई टेंशन ......
#
पोत्तनूर–धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस के आगमन का सांसद Dhullo महतो ने किया स्वागत ,कहा ....