Date: 29/05/2025 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

झारखंड सरकार का बड़ा निर्णय, 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला,धनबाद डीसी बने आदित्य रंजन

5/26/2025 7:59:51 PM IST

235
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi : झारखंड सरकार ने एक साथ 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। झारखंड सरकार ने इससे जुड़ी अधिसूचना जारी कर दी है। बोकारो और धनबाद समेत कुल 20 जिलो में नए डीसी बनाए गए हैं।  जिसमे अंजली यादव बनी गोड्डा की डीसी बनी है। वही अजय नाथ झा को बोकारो उपायुक्त बनाया गया, फ़ैज़ अक अहमद रामगढ़ के उपायुक्त बने,आदित्य रंजन को धनबाद का डीसी बनाया गया, जबकि गिरिडीह के नमन प्रियेश लकड़ा को देवघर डीसी का प्रभार मिला और उनके जगह पर रामनिवास यादव को गिरिडीह का डीसी बनाया गया | वही आरा रौनिटा को खूंटी उपायुक्त बनाया गया, जबकि कर्ण सत्यार्थी को पूर्वी सिंहभूम की जिम्मेवारी मिली। जहा चन्दन कुमार को चाईबासा उपायुक्त बनाया गया वही कंचन सिंह को बनी सिमडेगा की उपायुक्त बनाया गया। जबकि नीतीश कुमार सिंह को सरायकेला खरसांवा डीसी बनाया गया, प्रेरणा दीक्षित को गुमला का डीसी बनाया गया है। शशि प्रकाश सिंह हज़ारीबाग़ डीसी बने है, वही कुमार तारा सिंह लोहरदगा डीसी बने, कीर्ति श्री जी चतरा डीसी बने, जबकि अभिजीत सिन्हा को दुमका के डीसी बनाया गया। वही ऋतुराज को कोडरमा डीसी बनाया गया, और समीरा एस पलामू डीसी बनी, वही रवि आनंद जामताड़ा डीसी बने है, और दिनेश यादव को गढ़वा का डीसी बनाया गया। 
 
कोयलांचल लाइव के लिए रांची से एन तिवारी की रिपोर्ट