Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद के 54 वें उपायुक्त के रूप में आदित्य रंजन ने किया पदभार ग्रहण
5/27/2025 11:55:45 AM IST
7699
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
dhanbad
:उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज धनबाद के 54 वें उपायुक्त के रूप में समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद सभी औपचारिकताएं पूरी कर उपायुक्त ने पदभार संभाला। निवर्तमान उपायुक्त ने नए उपायुक्त को शुभकामनाएं दी। पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि जिले के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना प्राथमिकता होगी। साथ ही कहा कि जिले की जो समस्याएं सामने आएंगी उसका इमानदारी पूर्वक समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं निवर्तमान उपायुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि धनबाद में उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा। धनबाद में उपायुक्त के रूप में काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा। साथ ही कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस एवं जनता के सहयोग से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए। कार्यकाल के दौरान सबके सहयोग से धनबाद में कई काम किए। मीडिया सहित अन्य माध्यमों से कई समस्याओं की जानकारियां मिलती रही। उसके समाधान की दिशा में कारगर कदम उठाए।
इसके बाद उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी पदाधिकारियों के साथ औपचारिक मुलाकात की और उनका परिचय प्राप्त किया। इस अवसर अवसर पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) पियूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना
#
अतिक्रमण के खिलाप चला बुलडोजर ,दर्जनों दुकान-ठेले हटाए गए, दोबारा अतिक्रमण करने पर एसडीएम ने कहा ................
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अडानी को अमेरिका में बड़ी राहत, कोर्ट ने आपराधिक केस किया खारिज
#
भरत तिवारी के घर पहुंचे नए SDPO पंकज मिश्रा, परिजनों और ग्रामीणों से की बातचीत
#
मध्य पूर्व तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा; निफ्टी 24,100 के नीचे
#
जमशेदपुर गैंगरेप केस: पुलिस ने 6 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों ड्राइवर निकले
#
ज्ञान, वैराग्य, भक्ति के संगम भागवत से हीं सबका कल्याण : स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज