Date: 04/06/2025 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गावों में संगोष्ठी कर उन्हें उन्नत उत्पादन के लिये किया जागरूक  
 

6/2/2025 4:22:55 PM IST

46
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :  विकसित कृषि संकल्प अभियान, 2025 के  तहत आज धनबाद जिले के विभिन्न गाँवों में जाकर कृषि गोष्ठी के माध्यम से कृषकों को जागरूक करने सहित उन्हें उन्नत तकनीक के गुर सिखाया गया।इस क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बलियापुर के  कलियासोल और टुंडी प्रखंड के विभिन्न गांव: पाण्डेय डीह, सालुकजपरा , घरबर, करमाटांर, मनियांडीह, कदवारा में वैज्ञानिकों की दो टीम द्वारा जागरूकता सह कृषि संवाद कार्यक्रम आयोजित किया । कृषि विज्ञान केंद्र धनबाद के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ राजीव कुमार ने किसानों को कृषि यंत्र, ड्रीप सिचाई, जलमृदा संरक्षण के बारे में बताया। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिक डॉ. बिरेन्द्र कुमार ने किसानों को बदलते जलवायु में श्री अन्न की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा मृदा जांच , मृदा स्वास्थ्य कार्ड की भी जानकारी से अवगत कराया। ICAR, रांची  के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सूर्य कांत मानीक ने किसानों को खरीफ मौसम के फसल, सब्जी एवं फल में लगने वाले कीट एवं बीमारियों के कारण उपायों की चर्चा की, नीम के पत्तों से उपचार तथा उत्पादन बढ़ाने की बात किसानों से की। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. सीमा सिंह ने पोषण वाटिका की चर्चा विस्तार रूप से की। जिसमें पूरे परिवार का सुक्ष्म पोषक तत्व जैसे विटामिन्स, खनिज लवण की उपलब्धता व कुपोषण से सुपोषण के ओर बढ़ते कदम के बारे में विस्तार से की। कम पानी और कम देखभाल में सहजन के पौधों लगाकर सभी अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं जिससे आहार, पोषण और  कृषि में समन्वय बढाने की बात की। टीम 2 में कृषि वैज्ञानिक डॉ. देवकांत प्रसाद, पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. कनक, ICAR रांची तथा रमन कुमार श्रीवास्तव द्वारा किसानों को संबोधित किया गया, जिसके तहत नई तकनीकें, उत्पादन बढ़ाना, उत्पादन लागत कम करना, उत्पाद के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करना, प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान की भरपाई करना, मूल्य संवर्धन और खाद्य प्रसंस्करण के साथ फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन  इत्यादि जानकारी प्रदान किया गया।उक्त कार्यक्रम के द्वारा लैब टू लैंड के सिद्धांत को धरातल पर उताराने का प्रयास  सम्मिलित रूप से किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिक  की टीम, बीटीएम एटीएम मुखिया कृषि मित्र, प्रगतिशील किसान सहित 668 किसान व कृषक महिलाएँ इसमें सहदेव महतो, देवेन्द्र कुमार,गौतम गोस्वामी, सुनिता देवी, जगदीश महतो उपस्थित रही। 
 
 
उमेश तिवारी कोयलांचल लाइव डेस्क