Date: 07/06/2025 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नन्ही बेटी के साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पूर्णिमा ने की पौधरोपण 

6/5/2025 6:09:50 PM IST

42
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur  :  विश्व पर्यावरण दिवस है , इस मौक़े पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने पौधरोपण  किया।  विधायक के साथ उनकी नन्ही बेटी भी उनके साथ पेड़ लगाया।  यह पौधा रोपण कार्यक्रम सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण मे किया गया ।  इस मौक़े पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहें।  सभी ने पौधा लगा कर पर्यावरण दिवस मनाया।  इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा लगाना जरूरी है ।  उन्होंने कहा कि आज देश के हर व्यक्ति कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भी लोगों से अपील किए हैं  कि अपने अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाए  ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने ने भी क्षेत्र के जनता से अपिल की हैं  कि शहर वासी भी एक पेड़ लगाए ताकि हम अपने पर्यावरण को बचा सके।
 
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए मोहम्मद अकबर की रिपोर्ट