Date: 18/09/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मेघालय से लेकर मध्यप्रदेश तक में खलबली मचाने वाली सोनम गिरफ्तार
6/10/2025 10:50:13 AM IST
7604
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Patna :
मध्य प्रदेश के इंदौर के लापता दंपती राजा रघुवंशी और पत्नी सोनम रघुवंशी का मामला 9 जून 2025 को सुलझ गया. मेघालय से लापता हुए राजा का शव 2 जून को बरामद हुआ था. वहीं पत्नी सोनम गायब मिली थी. उसके बाद सोनम की पुलिस तलाश में जुटी थी. इसी बीच उसने यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे से घरवालों को फोन किया और उसकी इसी गलती के कारण आज वह पकड़ी गई.
पटना के फुलवारी शरीफ थाने में सोनम:
राज रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से मेघालय पुलिस ने गिरफ्तार किया गया फिर सोमवार को उसे बक्सर लाया गया. उसके बाद सोनम को पटना के फुलवारी शरीफ थाना में रखा गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच सोनम को पुलिस गाजीपुर टू बक्सर लेकर पहुंची और अब पटना के थाने में वह बैठी है. पटना से सोनम को विमान के जरिए गुवाहाटी ले जाने की तैयारी है.
डरी-सहमी और सदमे में दिखी हत्या आरोपी:
सोनम रघुवंशी ने एक साथ कई राज्यों की पुलिस को घुमाया है. मेघालय से लेकर मध्यप्रदेश तक में खलबली मचाने वाली सोनम को यूपी के गाजीपुर से पकड़ने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच पटना लाया गया है. फुलवारी शरीफ थाने में सोनम बिल्कुल शांत बैठी दिखी.
कैमरे से छुपाती रही चेहरा:
थाने में बैठी सोनम कैमरा देख अपना चेहरा छुपाती दिखी. सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी के बाद राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद की जा रही है. महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में थाने में बैठी सोनम रघुवंशी नर्वस और सदमे में नजर आई. इस दौरान उसके चेहरे पर थकान भी साफ दिख रही थी.
शिलांग लेकर जाएगी पुलिस:
गाजीपुर से अरेस्टिंग के बाद सोनम रघुवंशी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सोनम का शिलांग पुलिस को 72 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिला है. कुल 4 सदस्यीय टीम गाजीपुर से उसे बक्सर लेकर पहुंची. फिर पटना से अब शिलांग ले जाया जाएगा. सोनम को जिस गाड़ी से पटना लाया गया है, उसका नंबर रवाना किया गया है BR 01PR6242 है.
बक्सर में 30 मिनट रुका था काफिला :
गाजीपुर से शिलांग जाने के दौरान पुलिस का काफिला बक्सर जिले के आदर्श नगर थाने में कुछ देर के लिए रुका था. यहां करीब 30 मिनट रुकने के बाद काफिला पटना रवाना हुआ. रास्ते में शिलांग पुलिस को सुरक्षा देने की जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर थी. बक्सर शहरी इलाके तक तो एस्कॉर्ट मिला, लेकिन ग्रामीण इलाके में पहुंचते ही सुरक्षा गाड़ियां गायब हो गईं.
पति राजा के साथ सोनम
''लगभग रात के एक बजे सोनम रघुवंशी को लेकर शिलांग पुलिस बक्सर पहुंची. आदर्श नगर थाने में 30 मिनट तक रूकी थी. सुरक्षा की दृष्टिकोण से यहां उसे थाने में लाया गया था. मेघालय पुलिस 30 मिनट बाद पटना के लिए रवाना हो गई.'' - मनोज कुमार, नगर थाना प्रभारी,
बक्सर थाने में सोनम ने पी चाय:
इसके कारण शिलांग पुलिस को वापस बक्सर थाने लौटना पड़ा. इस दौरान आदर्श नगर थाने में सोनम को चाय पिलाया गया. करीब एक घंटे बाद रात दो बजे, फिर से शिलांग पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच सफर शुरू किया. बिहार पुलिस की गाड़ियों की एस्कॉर्ट में सोनम को पटना लाया गया है और गुवाहाटी से होते हुए उसे शिलांग पहुंचाया जाना है.
सोनम पर पति की हत्या करवाने का आरोप
मेघालय हनीमून मर्डर मिस्ट्री:
राजा रघुवंशी मर्डर केस की कहानी मध्य प्रदेश से जुड़ी है. राजा और सोनम की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी. दोनों 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए. मेघालय में दोनों लापता हो गए थे. 2 जून को विजाडोंग इलाके से राजा रघुवंशी का शव मिला. बॉडी पर बने टैटू से शव की पहचान हो सकी थी. पोस्टमार्टम में मौत का कारण हादसा नहीं हत्या बचाया गया था. पुलिस ने एक महिला समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद हत्याकांड में सोनम रघुवंशी का हाथ होने का खुलासा किया गया था.
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की कथित साजिश रच रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, हथियार बरामद ....
#
गया रेलवे स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा बरामद, एक यात्री गिरफ्तार......
#
अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन और त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस ने की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश ...
#
पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, एनडीपीएस की खिलाफ होगी कार्रवाई, बनेगी विशेष रणनीति......
#
अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग की कार्रवाई,500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त,बालू तस्करों मे मचा हड़कंप..
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का धरना, गुणवत्ता और स्थानीय नियोजन पर उठाए सवाल
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
दिल्ली में 17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु-लक्ष्य पर रहेंगी नजरें
#
भीषण सड़क हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, कई घायल अस्पताल में भर्ती
#
रक्षाबंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, महिलाओं और छात्राओं के लिए दो दिन मुफ्त बस यात्रा,महिलाओं ने जताई खुशी, कहा- थैंक्यू बिहार सरकार