Date: 21/03/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बढ़ती गर्मी के कारण जिले में डायरिया का दस्तक, 51 मरीज अस्पताल पहुंचे
6/10/2025 12:35:02 PM IST
7453
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर तेज धूप और उमस भरी गर्मी के कारण जिले में दस्त व डायरिया मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सदर अस्पताल में जून माह के 9 दिन में दस्त व डायरिया के 51 मरीज एडमिट हो चुके हैं। एक दिन में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दस्त व डायरिया के 11 मरीज एडमिट हुए। अस्पताल के आंकड़ों पर गौर करें तो मार्च से मई तक दस्त व डायरिया के 354 मरीज एडमिट होकर इलाज करा चुके हैं। मॉडल अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में दस्त व डायरिया के सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है। मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए मॉडल अस्पताल के द्वितीय मंजिल पर 08 बेड का पुरूष आइसोलेशन वार्ड और 8 बेड का महिला आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है । आइसोलेशन वार्ड में इलाजरत दस्त व डायरिया के मरीजों को सभी प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। आइसोलेशन वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स सभी मरीजों को समय पर सुई व स्लाईन लगा रही है। सदर अस्पताल के डीएस डॉ राम प्रवेश बताते हैं कि उमस भरी गर्मी में दस्त व डायरिया की समस्या बढ़ती है। ऐसे में कुछ जरूरी एहतियात बरत कर दस्त व डायरिया से बचा जा सकता है। गर्मी में बासी भोजन और तला हुआ भोजन से परहेज करे। ताजा और सुपाच्य भोजन कम मात्रा मे करें। तरल पदार्थ खासकर पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करें। बहुत जरूरी हो तभी धूप में घर से बाहर निकलें। धूप में बाहर निकलने पर छाता का प्रयोग करें या सर पर मोटा गमछा रख कर निकलें। उल्टी व पैखाना होने की स्थिति में तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मुख्य सचिव ने SNMMCH का किया निरीक्षण, निरीक्षण के बाद SNMMCH का स्वास्थ्य सुविधा पर मुख्य सचिव ने कह दी बड़ी बात !
#
सदर अस्पताल में एमएनसीयू का डीसी आदित्य रंजन में किया उद्घाटन ,नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल पर दिया जोर
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
भीषण गर्मी को देखते हुए
;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल
#
सीएस कार्यालय के कलर्क के पी वर्मा ने अपने ऊपर लगे आरोप में दी सफाई ,कहा विभाग करे जाँच ,मैं .....
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में दहशत,घटना स्थल से पुलिस को लगी अहम सुराग
#
पुलिस जवान पर कार से हमला करने वाला तीन आरोपियों चढ़ा पुलिस के हत्थे
#
बकरी चोर गिरोह का हुआ भंडाफोड़, कार से पकड़ी गई12 बकरियां,पुलिस गिरोह का पता लगाने में जुटी
#
मैथिली भारत की संस्कृतिक और लोकप्रिय भाषा है -दीपिका पांडेय सिंह
#
13 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी ,जाँच में जुटी पुलिस