Date: 19/03/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 भीषण गर्मी को देखते हुए;सदर अस्पताल में मरीजों को मिलेगा निःशुल्क जल

3/19/2026 3:55:14 PM IST

61
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Aurangabad -औरंगाबाद भीषण गर्मी को देखते हुए सदर अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को पीने के पानी के कोई दिक्कत नहीं हो इसे ध्यान में रखते हुए स्व सतेन्द्र नारायण सिंह फाउंडेशन के द्वारा शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई हैं। जानकारी देते हुए फाउंडेशन के निदेशक सह भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संजोयक, डिहरा पैक्स अध्यक्ष सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि सदर अस्पताल में हर रोज हजारों मरीज आते हैं,लेकिन शुद्ध पेयजल उन्हें नहीं  मिल पाता था।इसे ध्यान में रखते हुए हमने अस्पताल में पूरे गर्मी पानी की व्यवस्था की गई हैं,ताकि शुद्ध जल ग्रहण कर सकें।हमारे पिता जी का सपना था कि पानी और खाना के बिना कोई नहीं रहे।यही नहीं उन्होंने कोरोना काल के दौरान जब लोग भूख से तड़प रहे थे तो उन्होंने अपने निजी होटल नीलम पैलेस के माध्यम से हर रोज सैकड़ों लोगों को भोजन,नाश्ता देने का काम किया था।यही कारण था कि तत्कालीन डीएम ने उन्हें सम्मानित भी किया था।वे अपना पूरा जीवन सिर्फ समाज सेवा ही बीता दिए।यही कारण रहा था कि उन्हें डिहरा की जनता ने पहली बार पैक्स की चुनाव में अपार वोट से जीत दिलाई थी उसके बाद उन्होंने अपने निजी पैसा से पैक्स में बकाया राशि को जमा कर किसानों को धान की खरीदारी शुरू की, लेकिन बीच में वे दुनिया को छोड़ कर चले गए।इसके उनकी जिम्मेवारी कम उम्र में मेरे कंधों पर मिली लेकिन आप जनता के सहयोग पूरा मिला और उनके मार्गदर्शन में हमें समाज सेवा करने का मौका मिला।इधर सदर अस्पताल के मैनेजर प्रफुल कुमार निराला ने कहा कि सतेन्द्र नारायण सिंह फाउंडेशन के द्वारा जो अस्पताल परिसर में जो शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई हैं। वह बेहद ही अच्छी पहल हैं।अभी तक इस तरह का कोई कार्य नहीं किया हैं।यह कदम काफी सारनिय हैं।                                                कोलयांचल लाइव डेक्स